Skip to content
Log In
धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत?

सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा*

*सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा*

*भाषा सभ्यता संस्कृति और जमीन बचाने का लिया गया संकल्प – हरिनाथ साहू*

यह भी पढ़ें: मेन रोड पर अपना कार्यालय या व्यवसाय शुरू करने का सुनहरा मौका

*मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक सुरेश कुमार बैठा*

कांके। बिरसा मुंडा सेवा समिति सुकुरहुटू के तत्वाधान में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सामने बिरसा मैदान में झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर खोड़हा जतरा का भव्य आयोजन रखा गया।
कार्यक्रम कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न प्रखंडों से खोड़हा एवं नागपुरी कलाकार शामिल हुए।
जतरा की अध्यक्षता अनूप लोहरा ने किया।
जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में कांके क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा द्वारा भव्य मेला आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारीयों को शुभकामना और बधाई देते हुए जतरा परिसर में एक सामुदायिक भवन एवं चेंज रूम बनवाने का घोषणा किए।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व रांची लोकसभा प्रत्याशी हरिनाथ साहू ने भगवान बिरसा मुंडा के देश की आजादी में उनके संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनकी वीर गाथा और उलगुलान सदैव देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
श्री साहू ने कहा बिरसा मुंडा सेवा समिति कांके द्वारा आयोजित मेला का मुख्य उद्देश्य सामूहिक एकता के द्वारा अपनी झारखंडी भाषा, संस्कृति सभ्यता और जमीन को बचाना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्थापक सहदेव मुंडा मुख्य संरक्षक हरिनाथ साहू, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, संरक्षक बसंत महतो, दुती मुंडा, पूर्व उपप्रमुख सज्जाद अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रशांत बैठा, गौरीशंकर महतो, विस्थापन संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो, झारखंड आंदोलनकारी हीरानाथ साहू, बलदेव साहू, उनिल महतो, पंकज मुंडा, विलियम्स लकड़ा, आलोक बैठा, राजेंद्र महतो, संजय लोहरा, सरवन लोहार, बबलू नायक, अमित पॉल, संजय मुंडा, रामबृत महतो, महिला अध्यक्ष अर्पना बाड़ा, पूर्व मुखिया रीना मुंडा, कोषाध्यक्ष अनीता तिर्की ,नेहा ठाकुर, सविता देवी, सोनी मुंडा, आरती तिर्की, सोनी ठाकुर जेठू नायक, महावीर दोहरा,संजू मुंडा , टेंट एवं अनूप साउंड का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।
जतरा को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक हरिनाथ साहू ने कहा इस यात्रा का आयोजन मुख्य रूप से स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर झारखंड के भाषा संस्कृति सभ्यता और विशेष कर कांके क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे आदिवासी और गैर मजरूआ जमीन लूट को बचाने के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा के शहादत और उनके द्वारा राज्य के प्रति सर्वोच्च बलिदान और समर्पण को आने वाले पीढ़ियों को इस जतरा के माध्यम से प्रेरणा के तौर पर बताने का प्रयास किया जाता है।

यह भी पढ़ें: नहीं ढूंढने होंगे महंगे बैंक्वेट हॉल! घर बैठे ऑनलाइन बुक करें नगर निगम के सामुदायिक भवन

Majid Alam लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *