Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
Winter Vacation 2026: बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां कब से होंगी शुरू, जानें पूरा शेड्यूल CM योगी ने अधिकारियों को दी हिदायत, जनता की समस्याओं के समाधान में न हो देरी कैंसर छुआछूत की बीमारी नहीं, मरीजों से भेदभाव न करें : डॉ. सतीश शर्मा NH-20 पर बदलेगी तस्वीर, चुटूपालू और चरही घाटी में बनेगी नई सड़क पीएम किसान और बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी, देवघर पुलिस ने तीन को पकड़ा सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भाषाओं में 7000 से अधिक कोर्स, पीएम मोदी ने किया जिक्र पर्यटकों की सुविधा के लिए पतरातू लेक रिसॉर्ट का निरीक्षण, प्रशासन ने बनाई योजना NH-33 हादसे में 13 की मौत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेल पॉलिश फैक्ट्री में लगी आग, धुएं और लपटों से दहला इलाका

देवघर के रिहायशी इलाके में चल रही एक नेल पॉलिश फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के देवसंघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे की है। फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था, जिसके कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

Untitled 55

देवघर: देवघर के रिहायशी इलाके में चल रही एक नेल पॉलिश फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के देवसंघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे की है। फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था, जिसके कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 4 बजे फैक्ट्री में आग लगी। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकलने लगे।

यह भी पढ़ें: कैंसर छुआछूत की बीमारी नहीं, मरीजों से भेदभाव न करें : डॉ. सतीश शर्मा

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

केमिकल के कारण तेजी से फैली आग

फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था। इसी वजह से आग तेजी से फैल गई और पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों और लोगों को भारी नुकसान हो सकता था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्ट्री का संचालन गुड्डू बरनवाल करते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री बिना अनुमति के चलाई जा रही थी। वहीं, आग लगने के बाद फैक्ट्री मालिक के मौके पर नहीं पहुंचने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनका मोबाइल फोन भी बंद था।

यह भी पढ़ें: NH-20 पर बदलेगी तस्वीर, चुटूपालू और चरही घाटी में बनेगी नई सड़क

फैक्ट्री संचालक पर होगी कार्रवाई

मौके पर मौजूद अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने बताया कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के लोगों और संपत्तियों को बड़े नुकसान से बचाया जा सका।

उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है। फैक्ट्री के अवैध रूप से संचालन की जांच की जाएगी और संबंधित संचालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read more : अवैध लकड़ी के कारोबार पर वन विभाग का शिकंजा, बिना नंबर का ट्रैक्टर पकड़ा

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें