Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा रांची में रविवार की सुबह मातम में बदली खुशियां, डंपर ने दो युवकों को कुचला अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाके में शनिवार रात आग लगने की घटना से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। गुदरी मार्केट स्थित ट्रैफिक कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर नंबर 98/1 के एक कमरे में अचानक आग लग गई।

ss 1

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाके में शनिवार रात आग लगने की घटना से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। गुदरी मार्केट स्थित ट्रैफिक कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर नंबर 98/1 के एक कमरे में अचानक आग लग गई। कमरे में रेलवे का बेडरोल, तकिया, चादर समेत कई अन्य सामान रखे हुए थे।

कमरे से उठने लगी आग की लपटें

शनिवार रात अचानक कमरे से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। आग देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।

यह भी पढ़ें: रांची में रविवार की सुबह मातम में बदली खुशियां, डंपर ने दो युवकों को कुचला

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाई आग

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि कमरे में रेलवे का काफी सामान रखा हुआ था। ऐसे में आग की वजह से सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

रेलवे क्वार्टर में सामान रखने पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रेलवे क्वार्टर में बेडरोल से संबंधित काम भी किया जाता था। घटना के बाद रेलवे के सामान को रखने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में सामान रखने के दौरान आग से बचाव के उचित इंतजाम होने चाहिए।

आग की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। अब आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें