झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 26 से 28 नवंबर 2026 तक रांची में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड द्वारा डिजिटल स्वास्थ्य पहलों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी स्टॉल पर NHM झारखंड और पीरामल स्वास्थ्य (पीरामल फाउंडेशन) के संयुक्त प्रयासों से विकसित दो प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म- ‘NHM Guruji’ और ‘NHM Mitram-AI’ को प्रदर्शित किया गया। इन आधुनिक डिजिटल एप्लिकेशन का मुख्य उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी को सुदृढ़ करना, सूचनाओं तक पहुंच को सुगम बनाना तथा डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को प्रोत्साहित करना है।
सीएम हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री ने स्टॉल का किया भ्रमण
यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
प्रदर्शनी स्टॉल के भ्रमण के दौरान सीएम हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह और NHM झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा सहित अन्य मंत्रियों ने इन डिजिटल पहलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें दोनों एप्लिकेशन की कार्यप्रणाली, प्रमुख विशेषताओं तथा राज्य में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी और समीक्षा में इनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है ‘NHM Guruji’ ऐप
प्रदर्शनी में शामिल ‘NHM Guruji‘ एक उन्नत डिजिटल मॉनिटरिंग एप्लिकेशन है, जिसके माध्यम से NHM के अधिकारी विभिन्न वित्तीय वर्षों और जिलों के आधार पर वित्तीय प्रगति की सटीक निगरानी कर सकते हैं। यह एप्लिकेशन स्वास्थ्य कार्यक्रमों के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा करने, प्रगति का आकलन करने तथा कमियों की पहचान कर त्वरित निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, इस ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सुविधाओं को भी जोड़ा गया है, जिससे स्वास्थ्य डेटा तक पहुंच और उसके विश्लेषण की प्रक्रिया को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें: गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक
संबंधित खबरें
- झारखंड CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
- #ट्रेंडिंग गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक
- #ट्रेंडिंग झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत
- #ट्रेंडिंग इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू










