Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा रांची में रविवार की सुबह मातम में बदली खुशियां, डंपर ने दो युवकों को कुचला अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में रविवार की सुबह मातम में बदली खुशियां, डंपर ने दो युवकों को कुचला

राजधानी रांची में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी रोड स्थित बजरा में देवकमल हॉस्पिटल के पास की है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान आशीष तिर्की और अमन बारला के रूप में हुई है।

ss

रांची : राजधानी रांची में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी रोड स्थित बजरा में देवकमल हॉस्पिटल के पास की है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान आशीष तिर्की और अमन बारला के रूप में हुई है।

घर से निकले थे चर्च जाने, रास्ते में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि दोनों युवक रविवार सुबह करीब 6 बजे बाइक से चर्च जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बजरा के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौके पर जमा हो गए। दोनों युवकों की मौत से नाराज लोगों ने शवों को मुख्य सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इसके कारण कटहल मोड़ से पिस्का मोड़ जाने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही रुक गई।

मुआवजे की मांग को लेकर लोगों में आक्रोश

मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने मुआवजे की मांग रखी है। लोगों का कहना है कि मृतक युवकों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस ने घटनास्थल पर संभाला मोर्चा

मामले की जानकारी मिलते ही पंडरा ओपी प्रभारी विवेक कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है। वहीं, दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पंडरा ओपी प्रभारी ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण इलाके में यातायात प्रभावित हुआ है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। वहीं, दो युवकों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

संबंधित विषय:
Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें