Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
Winter Vacation 2026: बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां कब से होंगी शुरू, जानें पूरा शेड्यूल CM योगी ने अधिकारियों को दी हिदायत, जनता की समस्याओं के समाधान में न हो देरी कैंसर छुआछूत की बीमारी नहीं, मरीजों से भेदभाव न करें : डॉ. सतीश शर्मा NH-20 पर बदलेगी तस्वीर, चुटूपालू और चरही घाटी में बनेगी नई सड़क पीएम किसान और बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी, देवघर पुलिस ने तीन को पकड़ा सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भाषाओं में 7000 से अधिक कोर्स, पीएम मोदी ने किया जिक्र पर्यटकों की सुविधा के लिए पतरातू लेक रिसॉर्ट का निरीक्षण, प्रशासन ने बनाई योजना NH-33 हादसे में 13 की मौत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Winter Vacation 2026: बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां कब से होंगी शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर कई छुट्टियां लेकर आ रहा है। इस महीने क्रिसमस, गुरु घासीदास जयंती, शेख मोहम्मद अब्दुल्ला जयंती और हजरत अली के जन्मदिन जैसे कई खास अवसर पड़ेंगे। इन अवसरों पर देश के अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां रहेंगी। वहीं, सर्दी बढ़ने के साथ कई राज्यों के स्कूलों में विंटर वेकेशन भी शुरू होने वाला है।

ss 10

साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर कई छुट्टियां लेकर आ रहा है। इस महीने क्रिसमस, गुरु घासीदास जयंती, शेख मोहम्मद अब्दुल्ला जयंती और हजरत अली के जन्मदिन जैसे कई खास अवसर पड़ेंगे। इन अवसरों पर देश के अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां रहेंगी। वहीं, सर्दी बढ़ने के साथ कई राज्यों के स्कूलों में विंटर वेकेशन भी शुरू होने वाला है।

ऐसे में अगर आप दिसंबर में बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं या बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो छुट्टियों की तारीखें जरूर जान लें।

यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भाषाओं में 7000 से अधिक कोर्स, पीएम मोदी ने किया जिक्र

दिसंबर में इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी

दिसंबर में अलग-अलग राज्यों में कई त्योहारों और विशेष अवसरों पर अवकाश रहेगा। प्रमुख छुट्टियों की सूची इस प्रकार है।

तारीखदिनअवसरराज्य
1 दिसंबरमंगलवारमूलनिवासी आस्था दिवसअरुणाचल प्रदेश
3 दिसंबरगुरुवारसेंट फ्रांसिस जेवियर पर्वगोवा
5 दिसंबरशनिवारशेख मोहम्मद अब्दुल्ला जयंतीजम्मू-कश्मीर
12 दिसंबरशनिवारपा टोगन नेंगमिंजा संगमामेघालय
18 दिसंबरशुक्रवारगुरु घासीदास जयंतीछत्तीसगढ़
19 दिसंबरशनिवारमुक्ति दिवसगोवा और दमन-दीव
23 दिसंबरबुधवारहजरत अली का जन्मदिनउत्तर प्रदेश
24 दिसंबरगुरुवारक्रिसमस ईवमेघालय और मिजोरम
25 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमसराज्यवार अवकाश
26 दिसंबरशनिवारशहीद उधम सिंह जयंतीहरियाणा
30 दिसंबरबुधवारतामू लोसारसिक्किम
31 दिसंबरगुरुवारनववर्ष की पूर्व संध्यामणिपुर और मिजोरम

यूपी में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, स्कूलों में 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। इस तरह बच्चों को लगातार 15 दिनों का अवकाश मिलेगा। 15 जनवरी से स्कूल फिर खुल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण विधेयक पर PM मोदी बोले- ‘हर रुकावट खत्म करके रहेंगे’

हालांकि, अधिक ठंड और शीतलहर की स्थिति में जिला प्रशासन छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला ले सकता है।

बिहार के बच्चों को भी मिलेगी सर्दियों की छुट्टी

बिहार में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग के छुट्टी कैलेंडर में इसकी जानकारी दी गई है। छुट्टियां खत्म होने के बाद 1 जनवरी 2027 से स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी।

दिल्ली में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अवकाश

दिल्ली के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2027 तक विंटर वेकेशन रहेगा। इसके बाद 16 जनवरी से स्कूल खुलेंगे। वहीं, निजी स्कूल अपने हिसाब से छुट्टियों का कार्यक्रम तय कर सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालयों में 23 दिसंबर से छुट्टी

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शीतकालीन अवकाश का कार्यक्रम तय किया है। इसके अनुसार, कई क्षेत्रों के केंद्रीय विद्यालयों में 23 दिसंबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक छुट्टियां रहेंगी। अलग-अलग क्षेत्रों के मौसम के अनुसार छुट्टियों की अवधि में बदलाव हो सकता है।

दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर में बैंक जाने की योजना बना रहे लोगों को भी छुट्टियों का ध्यान रखना होगा। इस महीने त्योहारों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

  • 12 दिसंबर को दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा।
  • 26 दिसंबर को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा गोवा, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, छत्तीसगढ़, हरियाणा और सिक्किम में स्थानीय त्योहारों के अनुसार बैंक बंद रह सकते हैं।

इसलिए बैंक से जुड़ा जरूरी काम करने से पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।

संबंधित विषय:
Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें