Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कभी लाल, कभी पीली साड़ी तो कभी सलवार-सूट…एक महिला ने भरे 3 पर्चे , फिर हुआ सियासी खेल!

राजस्थान के डीग जिले की बृज नगर पंचायत समिति में शनिवार को निर्दलीय सदस्य बाती गुर्जर ने तीन अलग-अलग पहनावों में तीन नामांकन भरे और निर्विरोध प्रधान चुनी गईं।

deeg panchayat samiti election

राजस्थान के डीग जिले में पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में एक बेहद दिलचस्प सियासी घटनाक्रम देखने को मिला है, जिसकी पूरे प्रदेश में खूब चर्चा हो रही है। यहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही प्रमुख दलों ने एक ही महिला प्रत्याशी को अपने-अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने का मौका दे दिया। इसके बाद महिला प्रत्याशी ने तीन अलग-अलग नामांकन दाखिल किए। हैरानी की बात यह रही कि हर नामांकन के लिए उनका पहनावा भी बिल्कुल अलग था। कभी लाल साड़ी, कभी पीली साड़ी तो कभी सलवार-सूट पहनकर वह चुनाव अधिकारी के पास पहुंचीं। आखिरकार चुनाव का नतीजा बीजेपी के पक्ष में गया और वह निर्विरोध प्रधान चुन ली गईं।

हर नामांकन के साथ बदला महिला प्रत्याशी का पहनावा

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण विधेयक पर PM मोदी बोले- ‘हर रुकावट खत्म करके रहेंगे’

यह पूरा मामला डीग जिले की बृज नगर पंचायत समिति का है। यहां वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय चुनाव जीतने वाली बाती गुर्जर ने प्रधान पद के लिए कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर तीन अलग-अलग नामांकन दाखिल किए थे। बाती गुर्जर ने कांग्रेस के सिंबल पर नामांकन दाखिल करने के लिए लाल साड़ी पहनी थी। वहीं, बीजेपी के टिकट पर पर्चा भरने के दौरान वह पीली साड़ी में नजर आईं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने के लिए उन्होंने सलवार-सूट पहना था।

गृह राज्य मंत्री और पूर्व विधायक की मौजूदगी ने खींचा ध्यान

इस सियासी घटनाक्रम में दोनों दलों के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने भी सबका ध्यान खींचा। जब बाती गुर्जर पीली साड़ी पहनकर बीजेपी के चुनाव चिह्न पर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं तो उनके साथ राज्य के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह मौजूद थे। दूसरी तरफ, कांग्रेस के सिंबल पर लाल साड़ी में नामांकन दाखिल करते समय पूर्व कांग्रेस विधायक वाजिब अली उनके साथ नजर आए। नामांकन दाखिल करने के क्रम में पहला आवेदन कांग्रेस, दूसरा बीजेपी और तीसरा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर था। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद बीजेपी के नामांकन को मान्य माना गया और बाती गुर्जर को निर्विरोध प्रधान घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: गाड़ियों का माइलेज घटने की वजह आई सामने! पेट्रोल में मिला तय सीमा से ज्यादा एथेनॉल

नियमों के तहत बीजेपी का नामांकन हुआ मान्य

बृज नगर पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि बाती देवी ने कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय के तौर पर तीन अलग-अलग नामांकन दाखिल किए थे। चुनावी नियमों के मुताबिक, अंतिम क्रम में दिए गए वैध पार्टी सिंबल वाले आवेदन को मान्यता दी गई। इसी आधार पर बीजेपी के आवेदन को स्वीकार कर बाती गुर्जर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। एक ही प्रत्याशी, तीन नामांकन और तीन अलग-अलग पहनावे का यह अनोखा मामला अब राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें