जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अनंतनाग से विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का गुरुवार शाम निधन हो गया। वह 73 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने शोक जताया।
खड़गे और राहुल ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि
मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और अनंतनाग विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद के निधन की खबर दुखद है और पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी। राहुल गांधी ने लिखा कि जनसेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
यह भी पढ़ें: परिसीमन विधेयक को मिली कैबिनेट की मंजूरी, संसद के विशेष सत्र में होगा पेश
प्रियंका गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी ने जताया दुख
प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी उनके इंतकाल पर दुख जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।
कोकरनाग से अनंतनाग तक का सियासी सफर
पीरजादा मोहम्मद सईद का राजनीतिक सफर तीन दशक लंबा रहा। उन्होंने 1987, 2002 और 2008 में विधानसभा में कोकरनाग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अनंतनाग सीट से पीडीपी उम्मीदवार महबूब बेग को 1,600 से अधिक मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें: सियासत से परे मानवीय संवेदना: कल्पना सोरेन संग जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत, स्व. सायरा मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
- राजनीति सियासत से परे मानवीय संवेदना: कल्पना सोरेन संग जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत, स्व. सायरा मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- भारत कभी थी विद्यानगरी, अब बन गई ‘कोयता नगरी’! फडणवीस सरकार पर बरसी शिवसेना UBT
- #ट्रेंडिंग हेमंत सोरेन ने दादा सोबरन मांझी को दी श्रद्धांजलि, रामगढ़ को मिली 111 करोड़ की सौगात
- राजनीति CM सुवेंदु अधिकारी ने महंत स्वामी महाराज को दिया बंगाल आने का न्योता, BAPS संतों से की मुलाकात










