Skip to content
Log In
मणिपुर में KCP के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, तलाशी में मिला 1.080 किलो अफीम SIR के दौरान झारखंड में लाखों मतदाताओं को परेशानी, राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया संकल्प महिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज और घर में घुसने की कोशिश! TVK विधायक पर FIR मोबाइल पर APK फाइल भेजकर करते थे ठगी, झारखंड के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में जमशेदपुर के आवासीय विद्यालय से तीन छात्राएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल चार्ट बनने के बाद RAC टिकट किया रद्द, रेलवे पर लगा 25 हजार का जुर्माना राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत! CBI-ED जांच का आदेश रद्द, हाईकोर्ट को नए सिरे से सुनवाई का निर्देश सपा-कांग्रेस में शह-मात का खेल, चुनाव से पहले ही गठबंधन फेल: CM योगी 36 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने भी मारी बाजी; CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

सपा-कांग्रेस में शह-मात का खेल, चुनाव से पहले ही गठबंधन फेल: CM योगी

सीट बंटवारे की बैठकों के बीच प्रत्याशी घोषित करने पर उठाए सवाल, बोले- गठबंधन के अपने नियम और शिष्टाचार होते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले ‘दो लड़कों की यह जोड़ी’ चुनाव परिणाम आने के बाद विफल होती थी, लेकिन इस बार चुनाव से पहले ही ये पूरी तरह विफल हो चुके हैं। बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक सम्मेलन में संवाद करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष की राजनीति, सीटों के बंटवारे और अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर कई बड़े बयान दिए।

गठबंधन की राजनीति पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर बैठकें हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ एकतरफा प्रत्याशी घोषित किए जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इससे बड़ा अपमान क्या होगा? सपा और कांग्रेस के बीच एक-दूसरे को शह और मात देने की राजनीति चल रही है। देश के सबसे पुराने दल कांग्रेस की यह हालत उसकी नकारात्मक सोच का नतीजा है, जिसे जनता बार-बार नकार रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस में बड़ा उलटफेर, 10 आईपीएस समेत 28 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

सीटों के बंटवारे पर जारी खींचतान पर सीएम योगी ने कहा कि हर गठबंधन के अपने नियम और शिष्टाचार होते हैं, लेकिन इन दोनों दलों की स्थिति ऐसी हो गई है कि एक तरफ ये अपमानित हो रहे हैं और दूसरी तरफ उसी को सामान्य दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, एनडीए में मतभेदों की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने साफ किया कि निषाद पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत सभी सहयोगी दल एकजुट हैं और मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और सनातन के प्रति सपा के बदले रुख पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दो नावों की सवारी हमेशा खतरनाक होती है। अयोध्या जाना अच्छी बात है, लेकिन सपा को रामभक्तों से माफी भी मांगनी चाहिए। यदि 90 के दशक में ही यह सद्बुद्धि आ गई होती, तो रामभक्तों पर गोली चलाने की नौबत न आती। उन्होंने कहा कि माफी मांगने से कोई छोटा नहीं होता। भाजपा के वोट बैंक पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी राष्ट्रवादी नागरिक देश के संविधान और विरासत में विश्वास रखता है, वह हमारे साथ है।

युवाओं को रोजगार और टैबलेट वितरण को चुनावी प्रलोभन बताने के आरोपों का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2018 से लगातार पारदर्शी भर्तियां चल रही हैं। अब तक करीब पौने 10 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं और 26 जनवरी 2027 तक यह आंकड़ा साढ़े 10 लाख तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के पहले चरण में 60 लाख युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन दिए गए और अब दूसरे चरण में 25 लाख और युवाओं को यह लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: कितना सीखा, अब स्कूलों में खुलेगी बच्चों की पढ़ाई की पोल, योगी सरकार ने कसी कमर

अपनी धार्मिक पहचान से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने बेबाकी से कहा कि उन्हें सनातन धर्म और हिंदू होने पर गर्व है और किसी की धारणा की वजह से वे अपनी पहचान नहीं बदलेंगे। उन्होंने प्रदेश के विकास का खाका पेश करते हुए कहा कि यूपी में एआई सिटी, डेटा सेंटर क्लस्टर, सेमीकंडक्टर यूनिट और डिफेंस कॉरिडोर पर तेजी से काम हो रहा है। बेहतर कानून-व्यवस्था और नीतियों के कारण मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे एक अमेरिकी कंपनी करीब 3,000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रही है।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *