लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग को लेकर शासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। प्रदेश में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में 10 आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। तबादलों के तहत कई अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस मुख्यालय, एएनटीएफ और पीएसी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी तबादला आदेश के मुताबिक, लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें: कितना सीखा, अब स्कूलों में खुलेगी बच्चों की पढ़ाई की पोल, योगी सरकार ने कसी कमर
आईपीएस पुनीत द्विवेदी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं, नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्धनगर और शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा भेजा गया है। अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद में नई जिम्मेदारी दी गई है।
किरण यादव को लखनऊ कमिश्नरेट से एएनटीएफ मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) बनाया गया है। पुष्कर वर्मा को प्रयागराज से फतेहगढ़, आदित्य को आगरा से बदायूं और शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद भेजा गया है। भवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर से पीटीएस मेरठ और माविस टॉक को सोनभद्र से लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
इसी क्रम में कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद से आजमगढ़, अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र और देवेंद्र सिंह प्रथम को मिर्जापुर पीएसी से शाहजहांपुर भेजा गया है। इंदुप्रभा सिंह को भी लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें: स्कूल बस हादसे में चार छात्रों की मौत, गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया
अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), ममता कुरील को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) और गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है।
पियूष कुमार सिंह को गाजियाबाद से मैनपुरी और अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, नितिन कुमार सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से पीटीएस मुरादाबाद, श्रेष्ठा को एटीएस लखनऊ से 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर और नवीना शुक्ला को एएनटीएफ मुख्यालय से एसीओ मुख्यालय भेजा गया है।
नवीन कुमार सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। विभा सिंह को पीटीएस मेरठ से छठी वाहिनी पीएसी मेरठ और राघवेंद्र कुमार मिश्रा को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ से पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर भेजा गया है।
इसके अलावा अरुण कुमार सिंह द्वितीय को यातायात निदेशालय लखनऊ से आजमगढ़, डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं से यातायात निदेशालय लखनऊ और पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ से मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इस फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल जाएंगी।
संबंधित खबरें
- उत्तर प्रदेश कितना सीखा, अब स्कूलों में खुलेगी बच्चों की पढ़ाई की पोल, योगी सरकार ने कसी कमर
- उत्तर प्रदेश स्कूल बस हादसे में चार छात्रों की मौत, गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया
- उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई
- उत्तर प्रदेश CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला







