Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीचे आग धधकती रही, ऊपर फंसे रह गए बुजुर्ग दंपति, दम घुटने से मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद में एक मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की मौत, दमकल और एसडीआरएफ की कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट।

हाथरस आग हादसा

Hathras: यूपी के हाथरस जिले में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक मकान में भीषण आग लगने से एक बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

यह दुर्घटना हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला कहारान में घटी। जब यह हादसा हुआ, तब बुजुर्ग दंपति अपने घर के अंदर सो रहे थे और अचानक रात के समय मकान में आग भड़क उठी। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें: ‘योगी नहीं तो यूपी नहीं!’ संजय राउत के बयान से यूपी की सियासत में हलचल

एसडीआरएफ की टीम और दमकल विभाग की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया। एसडीआरएफ अधिकारी रजत कुमार अपनी टीम के साथ वृंदावन से घटनास्थल पर पहुंचे और जवानों को बचाव कार्य में लगाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दंपति की जान जा चुकी थी। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय शहजाद और उनकी 68 वर्षीय पत्नी सलमा बेगम के रूप में हुई है।

सीएफओ का बयान और आग लगने की वजह

हाथरस के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) आरके बाजपेयी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि रात करीब 1:49 बजे सूचना मिली थी कि सादाबाद इलाके में एक मकान में आग लगी है, जिसमें कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया। हालांकि, मकान एक संकरी (तंग) गली के अंदर स्थित था, जिससे राहत कार्यों में कुछ कठिनाई आई।

जांच में सामने आया कि मकान के नीचे के हिस्से में कपड़ों का काम होता था और आग वहीं से शुरू हुई थी। सीएफओ ने बताया कि जब दमकल कर्मियों ने अंदर प्रवेश किया, तो देखा कि आग विकराल रूप ले चुकी थी। उन्होंने कहा, “स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि मकान के अंदर रह रहे लोग बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंस गए। हमने आग बुझाने का काम शुरू किया और इस दौरान दोनों बुजुर्ग बेड पर मृत अवस्था में मिले, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।”

यह भी पढ़ें: नियुक्ति पत्र बांटने की गति नहीं गिन पाएगा सैफई सिंडिकेट: सीएम योगी

सीएफओ आरके बाजपेयी ने यह भी स्पष्ट किया कि पति-पत्नी की मौत सीधे आग की चपेट में आने से नहीं, बल्कि भारी धुएं के कारण दम घुटने से हुई थी। प्राथमिक जांच के आधार पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, क्योंकि आग पहले नीचे के हिस्से में फैली और उसके बाद मकान के ऊपरी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें