Skip to content
घर के अंदर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, छापेमारी में हुआ खुलासा संविधान दिवस पर चैनपुर में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संदेश गृह मंत्री अमित शाह ने की ‘रामायण’ फिल्म की तारीफ, टीम को दी बधाई खेतों तक पहुंचेगा ज्यादा पानी! सम्राट कैबिनेट ने नहर नीति पर लगाई मुहर पाकुड़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल, दो लोगों की मौत से गांव में शोक संविधान दिवस पर चैनपुर में लिया गया संकल्प, प्रखंड से लेकर थानों तक गूंजा संविधान का संदेश स्थापना दिवस प्रतियोगिता में चमके चैनपुर के विद्यार्थी, मेरी लकड़ा ने बढ़ाया हौसला यूपी में पुराने टैक्स बकाये से मिलेगी मुक्ति, ओटीएस योजना के लिए 15 दिसंबर अंतिम तारीख योगी सरकार ने आलोक सिंह को बनाया यूपीपीएससी का अध्यक्ष, शासन ने जारी किया आदेश संविधान दिवस पर सदन में गूंजा मताधिकार और संघीय हक का सवाल
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी में पुराने टैक्स बकाये से मिलेगी मुक्ति, ओटीएस योजना के लिए 15 दिसंबर अंतिम तारीख

उत्तर प्रदेश में पुराने हाउस टैक्स, जलकर और सीवरकर के बकाये से परेशान लोगों को राहत देने के लिए शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को अच्छा समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के 762 नगरीय निकायों में अब तक तीन लाख से अधिक लोग इस योजना के तहत आवेदन कर चुके हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुराने हाउस टैक्स, जलकर और सीवरकर के बकाये से परेशान लोगों को राहत देने के लिए शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को अच्छा समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के 762 नगरीय निकायों में अब तक तीन लाख से अधिक लोग इस योजना के तहत आवेदन कर चुके हैं। सरकार ने पात्र करदाताओं को अब तक 235.14 करोड़ रुपये की राहत दी है।

नगर विकास विभाग के अनुसार, योजना के तहत कुल 3,00,073 आवेदन मिले हैं। इनमें से 2,46,374 आवेदन मंजूर किए जा चुके हैं, जबकि 49,187 आवेदन अभी प्रक्रिया में हैं। करीब 3,000 आवेदन निरस्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने आलोक सिंह को बनाया यूपीपीएससी का अध्यक्ष, शासन ने जारी किया आदेश

योजना से सरकार को मिले 154 करोड़ रुपये

ओटीएस के माध्यम से अब तक 154.48 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई है। इसमें 131.82 करोड़ रुपये ऑफलाइन और 22.66 करोड़ रुपये ऑनलाइन जमा किए गए हैं। विभाग के मुताबिक, योजना के तहत कुल 649.99 करोड़ रुपये की मांग दर्ज की गई है।

प्रत्येक लाभार्थी को औसतन 9,544 रुपये की राहत

सरकार ने योजना के तहत 2.46 लाख से अधिक करदाताओं को कुल 235.14 करोड़ रुपये की राहत दी है। आंकड़ों के अनुसार, प्रत्येक लाभार्थी को औसतन करीब 9,544 रुपये का फायदा हुआ है।

आवासीय संपत्ति वाले सबसे अधिक लाभार्थी

योजना के तहत मिले आवेदनों में सबसे ज्यादा संख्या आवासीय संपत्तियों की है। कुल आवेदनों में 2,52,215 आवेदन आवासीय संपत्तियों से जुड़े हैं। वहीं, 26,219 आवेदन व्यावसायिक और 21,639 आवेदन मिश्रित श्रेणी की संपत्तियों के हैं।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जित की गई सीएम योगी की मां सावित्री देवी की अस्थि राख

तीन किस्तों में जमा कर सकते हैं बकाया

योजना के तहत करदाताओं को पुराने बकाये का भुगतान अधिकतम तीन किस्तों में करने की सुविधा दी गई है। इसका लाभ प्रदेश के 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों में मिल रहा है।

15 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तारीख

यह योजना 15 अगस्त 2026 से लागू है और 15 दिसंबर 2026 तक इसका लाभ लिया जा सकता है। नगर विकास विभाग की ओर से लोगों को योजना से जोड़ने के लिए विभिन्न नगरीय निकायों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में पात्रता, आवेदन और छूट से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ आम लोगों को राहत देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने पात्र करदाताओं से अपील की कि वे अंतिम तारीख से पहले योजना का लाभ उठाकर अपने पुराने बकाये का निपटारा कर लें।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें