Skip to content
बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी

संविधान दिवस पर योगी ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना, बाबा साहेब के सम्मान और 3,955 मूर्ति स्थलों के सौंदर्यीकरण का भी किया जिक्र।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का तीखा आरोप लगाया। राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने अवसर मिलने पर संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति-विशेष में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक में निहित है। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेश के 3,955 मूर्ति स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया और अतिथियों के साथ संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया।

4,030 महापुरुषों के स्थलों का होगा कायाकल्प

सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और सामाजिक न्याय के महापुरुषों से जुड़े कुल 4,030 स्थल चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 3,955 स्थलों पर सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इन परिसरों में जरूरत के मुताबिक छतरी, बाउंड्री वॉल, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था और फुलवारी विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान बाबा साहेब, संत रविदास, संत कबीरदास और महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों के योगदान और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भावनाओं के सम्मान का प्रयास है।

यह भी पढ़ें: गौ संवर्धन और आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा, मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कांग्रेस और सपा पर बाबा साहेब के अपमान का आरोप

मुख्यमंत्री ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया और उन्हें संसद पहुंचने से रोकने के लिए षड्यंत्र रचे। वहीं, सपा सरकार ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज से बाबा साहेब का नाम हटा दिया था, जिसे हमारी सरकार ने बहाल किया। उन्होंने उरई मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर रखने, बहराइच में महाराज सुहेलदेव स्मारक व मेडिकल कॉलेज और अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना का भी जिक्र किया। सीएम ने कहा कि संविधान की मूल प्रति में भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, महात्मा बुद्ध और सम्राट अशोक के चित्र भारत की गौरवशाली विरासत को दर्शाते हैं।

दोनों डिप्टी सीएम और मंत्रियों ने भी बोला हमला

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही संविधान विरोधी है और सपा शासन में आजम खान द्वारा बाबा साहेब को भूमाफिया कहे जाने पर अखिलेश यादव मुस्कुराते रहे थे। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता और तुष्टीकरण के लिए संविधान में संशोधन किए, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े पंचतीर्थों का विकास कराया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आपातकाल की याद दिलाते हुए कहा कि प्रेस की आजादी छीनने वाले आज संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि प्रतिमाओं को अंबेडकर तीर्थ के रूप में विकसित करने के साथ ही गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना भी आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस में शह-मात का खेल, चुनाव से पहले ही गठबंधन फेल: CM योगी

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *