Skip to content

पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा का विशेष अभियान, 25 दिनों तक चलेगा जनसंपर्क गिरिडीह उपचुनाव की बिसात पर सियासी संग्राम: सहानुभूति के सहारे झामुमो, वापसी को बेताब भाजपा विधायक भूषण बाड़ा पॉक्सो केस में नया मोड़, जमशेदपुर से पत्रकार की गिरफ्तारी चार दिन तक डटे रहे बंटी सिंह, टाटा प्रबंधन झुका; नौकरी-मुआवजे पर बनी सहमति ‘रामायण’ फिल्म के दृश्यों पर बवाल: झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल संपत्ति कुर्की की खबरों पर रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया रुख नागा बाबा खटाल के पास 300 ऑटो क्षमता का आधुनिक स्टैंड, नगर आयुक्त सुशांत ने किया निरीक्षण तिलक वाली ‘डिफेंडर’ पर निकली अनंत सिंह के दामाद की बारात, झारखंडी बैंड पर खूब झूमे पिता

शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए।

नई दिल्ली : हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए। सेंसेक्स में करीब 190 अंकों की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी भी 18 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 190.36 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,128.64 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.35 अंक यानी 0.071 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,837.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें: पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी

सेक्टोरल कारोबार की बात करें तो आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। इसके अलावा मेटल, रियल्टी, प्राइवेट बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में भी हल्की तेजी रही।

दूसरी ओर सीमेंट, ऑयल एंड गैस, मीडिया, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। वहीं, हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर में कारोबार सुस्त बना रहा।

इधर, शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे कमजोर होकर 92.50 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा का विशेष अभियान, 25 दिनों तक चलेगा जनसंपर्क

गौरतलब है कि बुधवार को भी शेयर बाजार में जोरदार तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,502.29 अंक यानी 1.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,938.28 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 469.60 अंक यानी 1.85 प्रतिशत उछलकर 25,819.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *