Skip to content

‘रामायण’ फिल्म के दृश्यों पर बवाल: झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल संपत्ति कुर्की की खबरों पर रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया रुख नागा बाबा खटाल के पास 300 ऑटो क्षमता का आधुनिक स्टैंड, नगर आयुक्त सुशांत ने किया निरीक्षण तिलक वाली ‘डिफेंडर’ पर निकली अनंत सिंह के दामाद की बारात, झारखंडी बैंड पर खूब झूमे पिता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट में बड़े फैसले, ग्राम कचहरियों का बजट छह गुना बढ़ा झारखंड में रसोइया दीदियों का आंदोलन तेज, 10 हजार रुपये मानदेय देने की मांग बिहार में 11 डॉक्टरों की एक साथ छुट्टी! सम्राट सरकार के फैसले से मचा हड़कंप राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने IPS प्रशिक्षु अधिकारियों को दिया कर्तव्यनिष्ठा का मंत्र गौ संवर्धन और आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा, मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पेड़ बचाने के लिए आपसू ने खोला मोर्चा, कॉलेज प्रशासन को दी चेतावनी

‘रामायण’ फिल्म के दृश्यों पर बवाल: झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

शूर्पणखा प्रसंग, रावण के किरदार और सीता के संवाद पर आपत्ति; कमाई का 50 फीसदी राम मंदिर ट्रस्ट को देने की भी अपील

रांची: निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ के कुछ दृश्यों और कथानक को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म पर रोक लगाने और विवादित अंशों को हटाने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है। यह याचिका संतोष कुमार की ओर से अधिवक्ता संतोष कुमार सोनी के माध्यम से दायर की गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक के साथ-साथ केंद्र और झारखंड सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में रामायण की मूल कथा और धार्मिक मान्यताओं के विपरीत कई दृश्य फिल्माए गए हैं, जिससे करोड़ों लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि जब तक फिल्म से आपत्तिजनक और विवादित हिस्से नहीं हटाए जाते, तब तक इसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जानी चाहिए।

किरदारों के चित्रण और संवादों पर उठाए गए सवाल

जनहित याचिका में फिल्म के कई प्रमुख प्रसंगों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। याचिकाकर्ता के अनुसार, फिल्म में रावण के किरदार को जरूरत से ज्यादा महत्व देते हुए मुख्य भूमिका की तरह प्रस्तुत किया गया है, जिससे भगवान राम की छवि प्रभावित होती है। इसके अलावा लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटे जाने के प्रसंग पर माता सीता का विरोध जताते दिखना और भगवान राम द्वारा उस कृत्य को गलत ठहराना याचिकाकर्ता को अतार्किक और परंपरा के विरुद्ध लगता है।
प्रार्थी ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण को भागते हुए दिखाने पर भी सवाल खड़ा किया है। याचिका में तर्क दिया गया है कि महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण में भगवान राम को कहीं भी भागते हुए नहीं दर्शाया गया है, बल्कि वे हमेशा साहस और न्याय के प्रतीक रहे हैं। साथ ही, सोने के हिरण को देखकर माता सीता के मुख से ‘राम’ शब्द निकलने के दृश्य पर भी आपत्ति जताते हुए कहा गया है कि भारतीय परंपरा में पत्नी द्वारा पति का नाम लेने की रीति नहीं रही है।

वाल्मीकि रामायण के अनुरूप कथा और मुआवजे की मांग

याचिका में यह भी कहा गया है कि वनवास और राजगद्दी से जुड़े प्रसंगों में लक्ष्मण का व्यवहार रघुकुल की मर्यादा के अनुकूल नहीं दिखाया गया है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि फिल्म की कथा को केवल वाल्मीकि रामायण के अनुरूप रखा जाए। इसके साथ ही भगवान राम की छवि धूमिल करने के आरोप के तहत मुआवजे के रूप में फिल्म की कुल कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को देने की भी अपील की गई है।
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *