Skip to content
Log In
CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम गुरु नानक जयंती पर गूंजे भजन-कीर्तन, मानवता और सेवा का दिया संदेश शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील रांची में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया बंदोई पर्व बागवानी करने वालों को सरकार देगी 2 लाख, मंत्री विजय सिन्हा ने बताई पूरी योजना बिहार में छोटा मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, नक्शे का झंझट खत्म! जानें नए नियम महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई

अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

लालपुर के हरिओम टावर और ईस्ट जेल रोड के कई बड़े कोचिंग सेंटरों पर लटकी सीलिंग की तलवार, 10 संस्थानों पर पहले ही लग चुका है ताला

रांची। राजधानी में बिना मानकों और वैधानिक अनुमति के चल रहे कोचिंग संस्थानों, हॉस्टल और लॉज संचालकों के खिलाफ रांची नगर निगम (RMC) ने शिकंजा कस दिया है। छात्रों की सुरक्षा और शहरी नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए निगम ने एक व्यापक अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में मंगलवार को निगम ने कड़ा रुख अपनाते हुए शहर के 45 नामी कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और शैक्षणिक केंद्रों को अंतिम स्मार नोटिस (फाइनल रिमाइंडर) जारी किया है। इन संस्थानों को नोटिस मिलने के महज 24 घंटे के भीतर अपना संचालन बंद करने और सभी वैध दस्तावेज निगम के समक्ष पेश करने का सख्त आदेश दिया गया है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर आदेश का पालन न करने पर इन सभी संस्थानों को सील कर दिया जाएगा।
निगम की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से लालपुर, ईस्ट जेल रोड, सर्कुलर रोड और मोरहाबादी जैसे एजुकेशन हब में हड़कंप मच गया है। विशेष रूप से लालपुर स्थित हरिओम टावर और ली डिजायर कॉम्प्लेक्स में संचालित दर्जनों बड़े संस्थान इस कार्रवाई की जद में आ गए हैं।

इन नियमों की अनदेखी पड़ रही भारी

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 और झारखंड भवन उपविधि, 2016 के प्रावधानों के तहत किसी भी हॉस्टल, लॉज या कोचिंग संस्थान के संचालन के लिए कड़े सुरक्षा और कानूनी मानक तय हैं। इसके तहत संस्थानों के पास वैध ट्रेड लाइसेंस, हॉस्टल पंजीकरण, कमर्शियल होल्डिंग, अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र और स्वीकृत भवन प्लान होना अनिवार्य है।
जांच के दौरान यह पाया गया कि कई संस्थान आवासीय या अन्य प्रयोजनों के लिए स्वीकृत भवनों में बिना फायर एनओसी और सुरक्षा मानकों के धड़ल्ले से व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं, जो छात्रों के जीवन के लिए भी बड़ा खतरा है। निगम ने दो टूक शब्दों में कहा है कि स्वीकृत भवन प्लान के विपरीत किसी भी प्रकार का अनधिकृत उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व में 10 संस्थानों पर हो चुकी है तालाबंदी

नगर निगम की यह कार्रवाई कोई पहली चेतावनी नहीं है। इससे पहले भी निगम द्वारा 10 संस्थानों को अंतिम स्मार नोटिस जारी कर दस्तावेज जमा करने को कहा गया था। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद उन संस्थानों ने न तो नियमों का पालन किया और न ही संतोषजनक जवाब दिया। परिणामस्वरूप, निगम ने सख्ती दिखाते हुए उन सभी 10 संस्थानों का संचालन बंद करा दिया।

पहले बंद कराए गए 10 संस्थानों की सूची:

  1. लक्ष्य डिफेंस एकेडमी, बिरसा कॉलोनी, मोरहाबादी

  2. आरसी फिजिकल एकेडमी (रोशन कुमार साहू), हातमा

    यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित

  3. आरसी फिजिकल एकेडमी (रोहित कुमार साहू), हातमा

  4. कमांडो फिजिकल एकेडमी, हातमा

  5. किरण एकेडमी, ईस्ट जेल रोड

    यह भी पढ़ें: रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम

  6. जीएस नेक्सस, हरिओम टावर, लालपुर

  7. द लर्नर हब, ईस्ट जेल रोड

  8. विश्वेश्वरी स्टडी सेंटर, ईस्ट जेल रोड

  9. भाभा करियर इंस्टीट्यूट, ईस्ट जेल रोड

  10. अयांश द सिविल सर्विसेज, हरिओम टावर, सर्कुलर रोड

इन 45 संस्थानों को मिला 24 घंटे का अल्टीमेटम

मंगलवार को जारी ताजा आदेश में निगम ने जिन 45 संस्थानों को 24 घंटे के भीतर संचालन बंद कर कागजात दिखाने का नोटिस थमाया है, उनमें कई राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग ब्रांड, कंप्यूटर सेंटर, लाइब्रेरी और प्ले स्कूल तक शामिल हैं। यदि ये संस्थान समय पर वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं, तो निगम की टीम इन्हें सील करने के साथ-साथ नगरपालिका अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई भी शुरू करेगी।
नोटिस पाने वाले 45 संस्थानों की पूरी सूची:
  • हरिओम टावर (लालपुर) स्थित संस्थान: फिटजी (Fiitjee), न्यूटन ट्यूटोरियल्स, एम एंट्रेंस इंस्टीट्यूट, ई-वर्ल्ड कंप्यूटर क्लासेस, जीएस नेक्सस, द साइंस एरा, करियर प्वाइंट, माधवी रिजल्ट्स नॉलेज, बीएससी एकेडमी, विनय आईएएस एकेडमी, पोद्दार कॉमर्स एकेडमी, सैनटेक कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर, अप टू डेट कोचिंग, अल्पाइन इन्फोटेक, सक्सेस हब, रॉ डिफेंस, चैतन्य एकेडमी, एम्फेसिस और समर्थ एकेडमी।

  • ली डिजायर कॉम्प्लेक्स (लालपुर) स्थित संस्थान: कैड डिजाइन स्कूल, स्काई टेक एविएशन, मेंटर एडुसर्व, भंवर राठौड़ डिजाइन स्टूडियो, केडी लाइब्रेरी, विजन आईएएस और इटरनल करियर क्लासेस।

  • ईस्ट जेल रोड स्थित संस्थान: सक्सेस मंत्रा, लिटिल कृष्णा प्ले स्कूल, द लर्नर्स हब, सार्थक लाइब्रेरी, लक्ष्य लाइब्रेरी, संजय मैथ्स, उड़ान आईएएस एकेडमी, ई. परिश्रम ट्यूटोरियल्स, इनसाइट लाइब्रेरी, प्रेरणा इंस्टीट्यूट, वीएमएस लाइब्रेरी, प्रसाद एंड विनायकम लाइब्रेरी, एक्सलेंसी आईएएस, मेटा विजन एकेडमी, परफेक्ट ट्यूटोरियल और योद्धा डिफेंस एकेडमी।

  • अन्य क्षेत्रों के संस्थान: भविष्य भारती (सर्कुलर रोड), एग्जाम फाइटर (न्यू बारही टोली, थड़पखना) और आरसी डिफेंस एकेडमी (लालपुर)।

रांची नगर निगम के इस कड़े रुख से साफ है कि शहर में अब बिना मानकों के शिक्षा के नाम पर चल रहे व्यावसायिक केंद्रों की मनमानी नहीं चलेगी। निगम ने सभी संचालकों को हिदायत दी है कि वे भविष्य में किसी भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल प्रभाव से भवन निर्माण, अग्नि सुरक्षा और ट्रेड लाइसेंस से जुड़े सभी नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *