Skip to content
Log In
CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम गुरु नानक जयंती पर गूंजे भजन-कीर्तन, मानवता और सेवा का दिया संदेश शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील रांची में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया बंदोई पर्व बागवानी करने वालों को सरकार देगी 2 लाख, मंत्री विजय सिन्हा ने बताई पूरी योजना बिहार में छोटा मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, नक्शे का झंझट खत्म! जानें नए नियम महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई

रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम

रांची नगर निगम ने शहर में संचालित हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। नियमों का पालन नहीं करने वाले 45 अन्य संस्थानों को निगम ने अंतिम स्मार नोटिस जारी किया है। सभी संस्थानों को नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर संचालन बंद करने और जरूरी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर संस्थानों को सील किया जाएगा।

रांची। रांची नगर निगम ने शहर में संचालित हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। नियमों का पालन नहीं करने वाले 45 अन्य संस्थानों को निगम ने अंतिम स्मार नोटिस जारी किया है। सभी संस्थानों को नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर संचालन बंद करने और जरूरी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर संस्थानों को सील किया जाएगा।

नगर निगम के अनुसार, झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 और झारखंड भवन उपविधि, 2016 के तहत हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों के संचालन के लिए जरूरी अनुमतियां लेना अनिवार्य है। इनमें ट्रेड लाइसेंस, हॉस्टल पंजीकरण, वाणिज्यिक होल्डिंग, अग्निशमन विभाग का एनओसी और स्वीकृत भवन प्लान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पहले 10 संस्थानों का संचालन कराया गया बंद

नगर निगम ने इससे पहले 10 संस्थानों को अंतिम नोटिस जारी किया था। इन संस्थानों को जरूरी दस्तावेज जमा करने और नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन संस्थानों की ओर से इसका पालन नहीं किया गया। कुछ संस्थानों ने जो जवाब दिया, वह भी संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद निगम ने इन 10 संस्थानों का संचालन बंद करा दिया।

इन संस्थानों में लक्ष्य डिफेंस एकेडमी, आरसी फिजिकल एकेडमी (रोशन कुमार साहू), आरसी फिजिकल एकेडमी (रोहित कुमार साहू), कमांडो फिजिकल एकेडमी, किरण एकेडमी, जीएस नेक्सस, द लर्नर हब, विश्वेश्वरी स्टडी सेंटर, भाभा करियर इंस्टीट्यूट और अयान्श द सिविल सर्विसेज शामिल हैं।

45 संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

नगर निगम ने अब 45 अन्य संस्थानों को अंतिम स्मार नोटिस जारी किया है। सभी को 24 घंटे के भीतर संचालन बंद करने और स्वीकृत भवन प्लान समेत सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

निगम ने चेतावनी दी है कि तय समय में निर्देशों का पालन नहीं करने पर संस्थानों को सील किया जाएगा। साथ ही संबंधित कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

लालपुर और हरिओम टावर के कई संस्थान सूची में

नगर निगम की सूची में लालपुर और हरिओम टावर के कई कोचिंग संस्थान शामिल हैं। इनमें कैड डिजाइन स्कूल, स्काई टेक एविएशन, फिटजी, न्यूटन ट्यूटोरियल्स, मेंटोर एडुसर्व, भंवर राठौड़ डिजाइन स्टूडियो, एम एंट्रेंस इंस्टीट्यूट, ई-वर्ल्ड कंप्यूटर क्लासेज, जीएस नेक्सस, द साइंस एरा, करियर प्वाइंट, माधवी रिजल्ट्स नॉलेज, बीएससी एकेडमी, विनय आईएएस एकेडमी, पोद्दार कॉमर्स एकेडमी, सैंटेक कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर, अपटूडेट कोचिंग, अल्पाइन इन्फोटेक, केडी लाइब्रेरी, सक्सेस हब, रॉ डिफेंस, विजन आईएएस, इटरनल करियर क्लासेज, चैतन्य एकेडमी, एम्फेसिस और समर्थ एकेडमी शामिल हैं।

ईस्ट जेल रोड के संस्थानों को भी नोटिस

ईस्ट जेल रोड और आसपास के इलाकों के कई संस्थानों को भी अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इनमें सक्सेस मंत्रा, लिटिल कृष्णा प्ले स्कूल, द लर्नर्स हब, सार्थक लाइब्रेरी, लक्ष्य लाइब्रेरी, संजय मैथ्स, उड़ान आईएएस एकेडमी, ई. परिश्रम ट्यूटोरियल्स, इनसाइट लाइब्रेरी, भविष्य भारती, प्रेरणा इंस्टीट्यूट, एग्जाम फाइटर, वीएमएस लाइब्रेरी, प्रसाद एंड विनायकम लाइब्रेरी, एक्सीलेंसी आईएएस, मेटा विजन एकेडमी, परफेक्ट ट्यूटोरियल, आरसी डिफेंस एकेडमी और योद्धा डिफेंस एकेडमी शामिल हैं।

भवन के गलत इस्तेमाल पर भी होगी कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत भवन प्लान के खिलाफ किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि चलाने की अनुमति नहीं होगी। भवन का उपयोग उसी काम के लिए करना होगा, जिसके लिए उसे मंजूरी मिली है।

निगम ने सभी हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संचालकों को जरूरी नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *