Skip to content
Log In
CM सम्राट ने अफसरों को दी डेडलाइन, मार्च 2027 तक पूरे करने होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन JMM की चार जिला समितियों को कारण बताओ नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब पंजाब चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल गठबंधन, एनडीए में शिअद की वापसी चौपारण में तेज रफ्तार वाहन ने दो छात्रों को कुचला, मौके पर मौत अफ्रीका में शादी के बाद पत्नी की मर्जी बेमानी, पति को ‘न’ कहने का भी हक नहीं! सर्किट हाउस इलाके में भीषण बाइक हादसा, दो युवकों की मौत से पसरा मातम दुनिया में 12,187 परमाणु बमों का जखीरा, रूस सबसे आगे; भारत छठे नंबर पर झगड़ा खत्म, लेकिन बातचीत बंद! पति-पत्नी के बीच की खामोशी ऐसे करें दूर सुबह-सुबह भूकंप से दहला झारखंड, अपार्टमेंट छोड़ खुले मैदान में पहुंचे लोग सर्दियों में चेहरे की चमक पड़ गई फीकी? रात में सोने से पहले लगाएं ये 5 चीजें

JMM की चार जिला समितियों को कारण बताओ नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

JMM

रांची : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) की केंद्रीय समिति ने पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने वाले चार जिला समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। केंद्रीय समिति ने इन समितियों को चेतावनी दी है और सात दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई कोडरमा, लोहरदगा, साहेबगंज और चतरा सांगठनिक जिलों के खिलाफ हुई है। JMM केंद्रीय समिति के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने तय समय सीमा में नामों की अनुशंसा न करने को गंभीरता से लिया है। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

क्या है पूरा मामला?

विनोद कुमार पांडेय के पत्र के अनुसार, कोडरमा और लोहरदगा में जिला समितियों की अनुशंसा पर स्थानीय समितियों को भंग किया गया था। इसके बाद 10 दिनों में जिला समिति की बैठक बुलाकर नए गठन के लिए अनुशंसित नामों की सूची केंद्रीय कार्यालय भेजने का निर्देश दिया गया था। कोडरमा जिला समिति को 13 अक्टूबर को झुमरी तिलैया नगर समिति भंग कर नई सूची भेजनी थी और 10 दिन की अवधि 23 अक्टूबर को समाप्त हो गई। लोहरदगा जिला समिति को 22 अक्टूबर तक सूची भेजनी थी, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी दोनों ने नामों की अनुशंसा नहीं की।

यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल गठबंधन, एनडीए में शिअद की वापसी

किन जिलों में कब तक था निर्देश?

साहेबगंज जिला समिति को 16 अक्टूबर तक बरहरवा नगर समिति और तालझारी प्रखंड समिति भंग कर नई कमेटी के गठन के लिए नाम भेजने का निर्देश मिला था। चतरा जिला समिति को भी 17 अक्टूबर तक इसी निर्देश का पालन करना था। हालांकि, चारों जिला समितियों ने तय समय सीमा के भीतर पार्टी के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया। इसी कारण केंद्रीय समिति ने सख्त रुख अपनाते हुए सात दिनों में जवाब तलब किया है।

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *