Skip to content
Log In
CM सम्राट ने अफसरों को दी डेडलाइन, मार्च 2027 तक पूरे करने होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन JMM की चार जिला समितियों को कारण बताओ नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब पंजाब चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल गठबंधन, एनडीए में शिअद की वापसी चौपारण में तेज रफ्तार वाहन ने दो छात्रों को कुचला, मौके पर मौत अफ्रीका में शादी के बाद पत्नी की मर्जी बेमानी, पति को ‘न’ कहने का भी हक नहीं! सर्किट हाउस इलाके में भीषण बाइक हादसा, दो युवकों की मौत से पसरा मातम दुनिया में 12,187 परमाणु बमों का जखीरा, रूस सबसे आगे; भारत छठे नंबर पर झगड़ा खत्म, लेकिन बातचीत बंद! पति-पत्नी के बीच की खामोशी ऐसे करें दूर सुबह-सुबह भूकंप से दहला झारखंड, अपार्टमेंट छोड़ खुले मैदान में पहुंचे लोग सर्दियों में चेहरे की चमक पड़ गई फीकी? रात में सोने से पहले लगाएं ये 5 चीजें

CM सम्राट ने अफसरों को दी डेडलाइन, मार्च 2027 तक पूरे करने होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन

सीएम सम्राट चौधरी ने 'बिहार गति' समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा परियोजनाओं को मार्च 2027 तक पूरा करने तथा कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग और 2030 तक लॉजिस्टिक्स विकसित करने का निर्देश दिया।

सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘बिहार गति’ के अंतर्गत राज्य में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके तहत उच्च शिक्षा एवं कृषि विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। बैठक में सीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मार्च 2027 तक विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश

बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सीएम ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, इंडोर स्टेडियम, राष्ट्रीय उच्च पथ से संपर्कता पथ सहित अन्य निर्माण कार्यों, पूर्णिया विश्वविद्यालय तथा पटना विश्वविद्यालय के भवन निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। सीएम ने कहा कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय एवं पटना विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूर्ण करें। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए हितधारकों से संवाद कर मास्टर प्लान तैयार करने तथा छात्रावासों में केवल विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बीएड कॉलेजों में डिग्री कॉलेज जल्द शुरू करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

नकदी फसलों की जिलावार कार्ययोजना तैयार करने पर जोर

बैठक में कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान सीएम ने बिहार के कृषि क्षेत्र की प्राथमिकताएं निर्धारित करने तथा किसानों के विकास के लिए नकदी फसलों की जिलावार कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करना होना चाहिए।

कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग और 2030 तक लॉजिस्टिक्स विकास

सीएम ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता पर जोर दिया। उन्होंने वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि राज्य के कृषि उत्पाद राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक आसानी से पहुंच सकें। सीएम ने कहा कि उच्च शिक्षा के आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण और कृषि क्षेत्र का विकास राज्य की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारें, ताकि विद्यार्थियों और किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

बैठक में शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सी.के. अनिल, मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, सीएम के सचिव लोकेश कुमार सिंह, सीएम के सचिव संजय कुमार सिंह तथा उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *