अररिया: बिहार के अररिया में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूली बच्चों से भरा सिटी रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में रिक्शा चालक समेत 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बिजली ऑफिस के पास NH-327E पर हुई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिटी रिक्शा पर बैठे बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद
अस्पताल में तीन बच्चों का इलाज किया जा रहा है, जबकि गंभीर हालत में दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। रिक्शा चालक का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
टक्कर के बाद कार छोड़कर भागा चालक
बताया जा रहा है कि बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन पर सवाल
हादसे के बाद अल-गजाली इंटरनेशनल स्कूल की परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सिटी रिक्शा में एक साथ स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने की व्यवस्था क्यों की गई थी, इसको लेकर चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें: कटिहार में पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी गड्ढे में गिरी, 5 घायल; सांसद बचे
बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होती है। ऐसे में इस हादसे ने स्कूलों में बच्चों के सुरक्षित परिवहन और वाहन व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित खबरें
- Bihar सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद
- Bihar कटिहार में पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी गड्ढे में गिरी, 5 घायल; सांसद बचे
- Bihar IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ
- Bihar सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर







