Skip to content
Log In
सावधान! देश की 32 यूनिवर्सिटी निकलीं फर्जी, UGC ने जारी की नई लिस्ट; देखें पारसनाथ दर्शन कर लौट रहे जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की हालत गंभीर पलामू में याद किए गए नरू बाबू, 115वीं जयंती पर लोगों ने किया नमन कटिहार में पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी गड्ढे में गिरी, 5 घायल; सांसद बचे 25-26 नवंबर को विधानसभा में होगा सियासी घमासान, सरकार और भाजपा ने बनाई रणनीति झारखंड के सभी थानों में लगेंगे CCTV कैमरे, हाईकोर्ट में सरकार ने मांगा 3 सप्ताह का समय गिरिडीह डबल मर्डर: ससुर-बहू की ह’त्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका गिरिडीह में डबल मर्डर, आधी रात घर में सो रहे ससुर-बहू पर टांगी से काट डाला पानी पीने पर भी सूख रहा मुंह? शरीर दे रहा है इस परेशानी का संकेत कोल ब्लॉक सर्वे का विरोध पड़ा भारी, झड़प में 12 पुलिसकर्मी जख्मी

कटिहार में पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी गड्ढे में गिरी, 5 घायल; सांसद बचे

कटिहार के बेलोरी-सन्हौली-सालमारी मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिर गई, जिसमें पांच लोग घायल हुए और सांसद सुरक्षित रहे।

जिले में रविवार देर रात पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। कटिहार से सालमारी जाने के दौरान काफिले में शामिल कटिहार पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। हालांकि, सांसद पप्पू यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

निर्माणाधीन पुल के पास बेकाबू हुई गाड़ी

जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव पूर्णिया से सालमारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बेलोरी-सन्हौली-सालमारी मुख्य सड़क पर कुम्हरी के पास निर्माणाधीन पुल के समीप उनके काफिले के आगे चल रही पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके बाद गाड़ी सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय एस्कॉर्ट वाहन में सुरक्षाकर्मी सवार थे। दुर्घटना में पांच लोगों को चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें: IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ

घायलों का इलाज और जांच का इंतजार

घटना के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल, एस्कॉर्ट गाड़ी के अनियंत्रित होने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। निर्माणाधीन पुल के पास सड़क की स्थिति या किसी अन्य वजह से हादसा हुआ, इसकी जानकारी सामने आनी बाकी है। दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

पांच लोग घायल, स्थानीय लोगों में नाराजगी

जानकारी के अनुसार दुर्घटना में पांच लोगों को चोटें आई हैं। किसी के गर्दन, किसी के माथे तो किसी के पीठ में चोट लगी है। सभी घायलों को उचित इलाज के लिए भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

चेतावनी बोर्ड और डायवर्जन न होने का आरोप

लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण कर रही ठेकेदार कंपनी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। उन्होंने कहा कि हादसे वाली जगह पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही उचित डायवर्जन की व्यवस्था थी। सड़क पर दूर तक सुरक्षा संकेत या अवरोधक भी नहीं लगाए गए थे। पुल के आगे गहरी खाई होने के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *