रांची: झारखंड के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में जानकारी दी है। सरकार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के टेंडर का तकनीकी मूल्यांकन पूरा हो चुका है। फिलहाल वित्तीय मूल्यांकन का काम चल रहा है। इसे पूरा करने के लिए सरकार ने हाईकोर्ट से 3 सप्ताह का समय मांगा है।
हाईकोर्ट ने मांगी टेंडर की प्रगति रिपोर्ट
मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए अगली तारीख 3 सप्ताह बाद तय की है। कोर्ट ने राज्य सरकार को अगली सुनवाई में टेंडर की प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: 25-26 नवंबर को विधानसभा में होगा सियासी घमासान, सरकार और भाजपा ने बनाई रणनीति
तरुण महतो की पिटाई मामले में रिपोर्ट पेश
सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से तरुण महतो की पुलिस हिरासत में पिटाई से जुड़ी जेल सुपरिंटेंडेंट की रिपोर्ट भी शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट में पेश की गई।
इससे पहले हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 20 नवंबर तक टेंडर की टेक्निकल बीड फाइनल करने का निर्देश दिया था।
पुलिस कस्टडी में तरुण महतो की हुई थी पिटाई
बता दें कि तरुण महतो वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से इचागढ़ विधानसभा सीट के प्रत्याशी थे। आरोप है कि 19 नवंबर 2025 की रात इचागढ़ पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई थी, जहां उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। उन्हें थर्ड डिग्री टॉर्चर भी दिया गया था।
यह भी पढ़ें: गिरिडीह डबल मर्डर: ससुर-बहू की ह’त्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका
पत्नी की चिट्ठी पर हाईकोर्ट ने लिया था संज्ञान
इस मामले को लेकर तरुण महतो की पत्नी ने झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा था। इसके बाद कोर्ट ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरायकेला के एसपी को संबंधित दस्तावेजों के साथ अदालत में उपस्थित होने का निर्देश भी दिया था।
अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 सप्ताह बाद होगी। सभी की नजरें सरकार की ओर से पेश की जाने वाली टेंडर प्रगति रिपोर्ट पर रहेंगी।
Read more : गिरिडीह डबल मर्डर: ससुर-बहू की ह’त्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका
संबंधित खबरें
- Jharkhand 25-26 नवंबर को विधानसभा में होगा सियासी घमासान, सरकार और भाजपा ने बनाई रणनीति
- Jharkhand गिरिडीह डबल मर्डर: ससुर-बहू की ह’त्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका
- Jharkhand गिरिडीह में डबल मर्डर, आधी रात घर में सो रहे ससुर-बहू पर टांगी से काट डाला
- Jharkhand कोल ब्लॉक सर्वे का विरोध पड़ा भारी, झड़प में 12 पुलिसकर्मी जख्मी







