Skip to content
Log In
सावधान! देश की 32 यूनिवर्सिटी निकलीं फर्जी, UGC ने जारी की नई लिस्ट; देखें पारसनाथ दर्शन कर लौट रहे जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की हालत गंभीर पलामू में याद किए गए नरू बाबू, 115वीं जयंती पर लोगों ने किया नमन कटिहार में पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी गड्ढे में गिरी, 5 घायल; सांसद बचे 25-26 नवंबर को विधानसभा में होगा सियासी घमासान, सरकार और भाजपा ने बनाई रणनीति झारखंड के सभी थानों में लगेंगे CCTV कैमरे, हाईकोर्ट में सरकार ने मांगा 3 सप्ताह का समय गिरिडीह डबल मर्डर: ससुर-बहू की ह’त्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका गिरिडीह में डबल मर्डर, आधी रात घर में सो रहे ससुर-बहू पर टांगी से काट डाला पानी पीने पर भी सूख रहा मुंह? शरीर दे रहा है इस परेशानी का संकेत कोल ब्लॉक सर्वे का विरोध पड़ा भारी, झड़प में 12 पुलिसकर्मी जख्मी

पारसनाथ दर्शन कर लौट रहे जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की हालत गंभीर

झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पारसनाथ शिखरजी के दर्शन कर टाटा लौट रहे जैन श्रद्धालुओं से भरी बस मधुबन थाना क्षेत्र के कल्याण निकेतन के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पारसनाथ शिखरजी के दर्शन कर टाटा लौट रहे जैन श्रद्धालुओं से भरी बस मधुबन थाना क्षेत्र के कल्याण निकेतन के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद बस सड़क पर पलट गई। हादसे में गुजरात के सूरत निवासी एक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दर्शन कर टाटा लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, जैन श्रद्धालुओं का काफिला 10 गाड़ियों में सवार होकर पारसनाथ शिखरजी दर्शन करने आया था। दर्शन के बाद सभी लोग टाटा लौट रहे थे। इसी दौरान मधुबन थाना क्षेत्र के कल्याण निकेतन के पास एक बस के चालक का संतुलन बिगड़ गया। बस पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई और फिर पलट गई।

यह भी पढ़ें: पलामू में याद किए गए नरू बाबू, 115वीं जयंती पर लोगों ने किया नमन

हादसे में दंपती की मौके पर मौत

इस हादसे में गुजरात के सूरत निवासी बाबूलाल वंशराज (56) और उनकी पत्नी बादामी देवी (49) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बस में सवार कई श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया राहत-बचाव अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, मधुबन थाना प्रभारी मणिलाल सिंह और पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की।

काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: 25-26 नवंबर को विधानसभा में होगा सियासी घमासान, सरकार और भाजपा ने बनाई रणनीति

दो घायलों की हालत गंभीर

अस्पताल में डॉक्टरों ने दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई है। जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर किया जा सकता है। वहीं, पुलिस ने मृत दंपती के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसडीपीओ ने दी हादसे की जानकारी

डुमरी एसडीपीओ आबिद खान ने बताया कि जैन तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई है। हादसे में गुजरात के एक दंपती की मौत हुई है। सभी घायलों को राहत और बचाव कार्य के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *