Skip to content
Log In
सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार बंगाल की भाजपा विधायक रेखा पात्रा वेंटिलेटर पर, जहर देने की आशंका से हड़कंप IITF-2026 में झारखंड का जलवा, एक सीप में तैयार होंगे 7 से 8 मोती कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा और दान का सही समय सावधान! देश की 32 यूनिवर्सिटी निकलीं फर्जी, UGC ने जारी की नई लिस्ट; देखें पारसनाथ दर्शन कर लौट रहे जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की हालत गंभीर पलामू में याद किए गए नरू बाबू, 115वीं जयंती पर लोगों ने किया नमन कटिहार में पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी गड्ढे में गिरी, 5 घायल; सांसद बचे 25-26 नवंबर को विधानसभा में होगा सियासी घमासान, सरकार और भाजपा ने बनाई रणनीति

IITF-2026 में झारखंड का जलवा, एक सीप में तैयार होंगे 7 से 8 मोती

दिल्ली में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF)-2026 में झारखंड अपनी खास पहचान बना रहा है। यहां लगे झारखंड पवेलियन में मोती की खेती, महुआ के लड्डू, लाख की चूड़ियां और जंगलों से मिलने वाले कई उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

रांची: दिल्ली में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF)-2026 में झारखंड अपनी खास पहचान बना रहा है। यहां लगे झारखंड पवेलियन में मोती की खेती, महुआ के लड्डू, लाख की चूड़ियां और जंगलों से मिलने वाले कई उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। खास बात यह है कि झारखंड में पारंपरिक खेती के साथ नई तकनीकों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

एक सीप में तैयार होंगे 7 से 8 मोती

झारखंड पवेलियन में इस बार मोती की खेती लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मत्स्य विशेषज्ञ बुधन सिंह पूर्ति ने बताया कि राज्य के कई जिलों में मोती पालन का काम किया जा रहा है। हजारीबाग को भारत सरकार की ओर से मोती पालन के विशेष क्लस्टर के रूप में विकसित किया गया है।

यह भी पढ़ें: पारसनाथ दर्शन कर लौट रहे जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की हालत गंभीर

उन्होंने बताया कि अब मोती तैयार करने के लिए मेंटल ग्राफ्ट टिश्यू तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक की मदद से एक सीप में एक साथ 7 से 8 मोती तैयार किए जा सकते हैं। हजारीबाग में आने वाले समय में अत्याधुनिक ब्रीड बैंक बनाने की भी योजना है।

महिलाओं और युवाओं को मिलेगा रोजगार

झारखंड सरकार मछली पालन के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने पर भी काम कर रही है। इसके लिए महिलाओं और युवाओं को मछली बेचने की किट के साथ तीन और चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इसके अलावा बायोफ्लॉक, केज कल्चर, झींगा पालन और अन्य आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि गांव के लोग मछली पालन को रोजगार का साधन बनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकें।

यह भी पढ़ें: पलामू में याद किए गए नरू बाबू, 115वीं जयंती पर लोगों ने किया नमन

महुआ के लड्डू और लाख की चूड़ियां बनीं आकर्षण

झारखंड पवेलियन में महुआ के लड्डू और लाख से बनी रंग-बिरंगी चूड़ियां भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। यहां वन उत्पादों से बने कई सामान प्रदर्शित किए गए हैं।

इनमें महुआ, साल पत्ता, इमली, लाख, शहद, बांस और केंदू पत्ता से बने उत्पाद शामिल हैं। इन सामानों के जरिए झारखंड की पारंपरिक कला और ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाले उत्पादों को देशभर के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

IITF-2026 में दिख रही झारखंड की नई पहचान

दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड अपनी नई तस्वीर पेश कर रहा है। यहां एक तरफ आधुनिक तकनीक से मोती और मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है, तो दूसरी तरफ पारंपरिक वन उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

इससे महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। झारखंड पवेलियन में राज्य की संस्कृति, पारंपरिक हुनर और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिल रही है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *