Skip to content
Log In
‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार बंगाल की भाजपा विधायक रेखा पात्रा वेंटिलेटर पर, जहर देने की आशंका से हड़कंप IITF-2026 में झारखंड का जलवा, एक सीप में तैयार होंगे 7 से 8 मोती कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा और दान का सही समय सावधान! देश की 32 यूनिवर्सिटी निकलीं फर्जी, UGC ने जारी की नई लिस्ट; देखें पारसनाथ दर्शन कर लौट रहे जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की हालत गंभीर

CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ

पटना में बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 8 नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम सम्राट चौधरी शामिल हुए।

सीएम सम्राट चौधरी आज बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति प्रोफेसर रामवचन राय ने बिहार विधान परिषद के उप भवन सभागार में सभी 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों- डॉ. संजीव कुमार, सुरेश प्रसाद राय, नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. राहुल राज, नीरज कुमार, अनिल कुमार झा, बंशीधर बृजवासी और डॉ. एन.के. यादव को शपथ दिलाई।

उप भवन सभागार में हुआ शपथ ग्रहण

शपथ ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने सीएम के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। इस आयोजन के दौरान सदन और प्रशासन से जुड़े कई प्रमुख चेहरे एक मंच पर नजर आए।

यह भी पढ़ें: CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई

सत्तापक्ष और विपक्ष के कई नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह मौजूद रहे।

विपक्ष के नेता और दल प्रमुख भी शामिल

समारोह में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी और राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल भी शामिल हुए।

जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इनके अलावा मंत्रीगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *