Skip to content
Log In
CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार बंगाल की भाजपा विधायक रेखा पात्रा वेंटिलेटर पर, जहर देने की आशंका से हड़कंप IITF-2026 में झारखंड का जलवा, एक सीप में तैयार होंगे 7 से 8 मोती कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा और दान का सही समय सावधान! देश की 32 यूनिवर्सिटी निकलीं फर्जी, UGC ने जारी की नई लिस्ट; देखें पारसनाथ दर्शन कर लौट रहे जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की हालत गंभीर पलामू में याद किए गए नरू बाबू, 115वीं जयंती पर लोगों ने किया नमन

CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई

बिहार के 899 रेवेन्यू कोर्ट में आरसीएमएस के तहत वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था शुरू होने से पक्षकारों को समय और संसाधन की बचत के साथ ऑनलाइन सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के अंतर्गत वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था का लोकार्पण किया। इस व्यवस्था के शुरू होने से अब आम नागरिकों को रेवेन्यू कोर्ट में होने वाली सुनवाई के लिए बार-बार कार्यालयों और रेवेन्यू कोर्ट का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वे डिजिटल माध्यम से अपने मामलों की सुनवाई में शामिल हो सकेंगे। इससे रेवेन्यू कोर्ट की कार्यवाही अधिक सुगम, पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी बनेगी।

899 रेवेन्यू कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई की शुरुआत

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के तहत वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था के लोकार्पण कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत करता हूं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भी आज के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। 899 रेवेन्यू कोर्ट में वर्चुअल माध्यम से मामलों की सुनवाई होगी। राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था शुरू होने से आम लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी तथा रेवेन्यू कोर्ट जाने से राहत मिलेगी। बिहार में राजस्व से जुड़े करोड़ों आवेदन एवं मामले लंबित रहते हैं। इस नई व्यवस्था के लागू होने से मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी और कोर्ट पर मुकदमों का बोझ भी कम होगा। यह पहल सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

यह भी पढ़ें: CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ

पारदर्शिता, रिकॉर्डिंग और विशेष सेल का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था से आम लोगों के समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। उन्हें सुनवाई के लिए दूर-दराज से रेवेन्यू कोर्ट तक आने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे विशेष रूप से गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें सुलभ तरीके से न्याय मिल सकेगा। इस प्रणाली के माध्यम से सुनवाई की पूरी रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्शन उपलब्ध रहेगा। इससे न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी तथा सुनवाई की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि पारित आदेशों की स्क्रूटिनी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि आदेशों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बेहतर हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्चुअल सुनवाई की इस व्यवस्था की व्यापक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने आदेशों की गुणवत्ता की नियमित जांच के लिए एक विशेष सेल गठित करने का निर्देश दिया।

कॉल सेंटर और एसएमएस से मिलेगी सूचना

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनवाई से संबंधित सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजने के साथ-साथ इसके लिए अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए कॉल सेंटर के माध्यम से भी संबंधित पक्षकारों को सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को सुनवाई की तिथि एवं समय की जानकारी मिलने में कठिनाई न हो। यह पहल डिजिटल बिहार के निर्माण और आधुनिक, जवाबदेह एवं पारदर्शी राजस्व व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दस्तावेज अपलोड और अधिकारियों की मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली से संबंधित एक वीडियो फिल्म दिखाई गई साथ ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने इससे संबंधित एक प्रस्तुतीकरण भी दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से अब वादों की ऑनलाइन सुनवाई के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से साक्ष्य एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। पक्षकार अपने मामलों की स्थिति की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इससे सुनवाई एवं मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनेगी।

यह भी पढ़ें: सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सचिव सीमा त्रिपाठी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव अमित कुमार पाण्डेय, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक सुहर्ष भगत सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे जबकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिलाधिकारी एवं रेवेन्यू कोर्ट से संबंधित पदाधिकारी जुड़े हुए थे।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *