Skip to content
Log In
सुबह-सुबह भूकंप से दहला झारखंड, अपार्टमेंट छोड़ खुले मैदान में पहुंचे लोग सर्दियों में चेहरे की चमक पड़ गई फीकी? रात में सोने से पहले लगाएं ये 5 चीजें RSS के संगठन में बड़ा फेरबदल, धनबाद अब देवघर संभाग के अधीन होगा डीसी और एसएसपी ने अचानक घाघीडीह जेल में मारा छापा, दो घंटे तक चली जांच स्कूल बस हादसे में चार छात्रों की मौत, गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया आधी रात आग का गोला बना ट्रक, केबिन में जिंदा जला चालक; सुबह मिला नर कंकाल गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद, NSE और BSE में आज नहीं होगा कारोबार सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 10 ग्राम गोल्ड 1,500 रुपये तक महंगा पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं भाजपा और अकाली दल, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान घाघरा में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव समेत कई दिग्गज हुए शामिल

सुबह-सुबह भूकंप से दहला झारखंड, अपार्टमेंट छोड़ खुले मैदान में पहुंचे लोग

झारखंड में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में सुबह करीब 7:02 बजे धरती कांपने लगी। अचानक घरों और अपार्टमेंट में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए।

रांची: झारखंड में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में सुबह करीब 7:02 बजे धरती कांपने लगी। अचानक घरों और अपार्टमेंट में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 दर्ज की गई। इसका केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश में लेलेप से करीब नौ किलोमीटर दूर जमीन के अंदर बताया गया है।

यह भी पढ़ें: RSS के संगठन में बड़ा फेरबदल, धनबाद अब देवघर संभाग के अधीन होगा

अचानक हिलने लगी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

रांची में सुबह के समय जब लोगों ने घरों में कंपन महसूस किया तो वे तुरंत बाहर निकल आए। अपार्टमेंट में रहने वाले कई लोग भी खुले स्थानों पर पहुंच गए। कुछ देर तक लोगों के बीच भूकंप को लेकर चर्चा होती रही। लोगों ने फोन कर अपने परिवार और परिचितों का हाल भी जाना।

नेपाल से भारत तक महसूस हुए झटके

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश में था। इसके झटके भारत, बांग्लादेश, भूटान और चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। भारत में झारखंड और बिहार के कई इलाकों में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया।

फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं

भूकंप के बाद राहत की बात यह है कि झारखंड और बिहार में अब तक किसी तरह की जनहानि या संपत्ति के बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। अचानक आए झटकों से लोग जरूर घबरा गए, लेकिन स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: डीसी और एसएसपी ने अचानक घाघीडीह जेल में मारा छापा, दो घंटे तक चली जांच

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *