Skip to content
Log In
डीसी और एसएसपी ने अचानक घाघीडीह जेल में मारा छापा, दो घंटे तक चली जांच स्कूल बस हादसे में चार छात्रों की मौत, गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया आधी रात आग का गोला बना ट्रक, केबिन में जिंदा जला चालक; सुबह मिला नर कंकाल गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद, NSE और BSE में आज नहीं होगा कारोबार सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 10 ग्राम गोल्ड 1,500 रुपये तक महंगा पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं भाजपा और अकाली दल, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान घाघरा में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव समेत कई दिग्गज हुए शामिल योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात

डीसी और एसएसपी ने अचानक घाघीडीह जेल में मारा छापा, दो घंटे तक चली जांच

र्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात घाघीडीह सेंट्रल जेल में अचानक छापेमारी की। उपायुक्त राजीव रंजन और एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक जेल के सभी वार्डों और बैरकों की तलाशी ली गई।

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात घाघीडीह सेंट्रल जेल में अचानक छापेमारी की। उपायुक्त राजीव रंजन और एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक जेल के सभी वार्डों और बैरकों की तलाशी ली गई। इस दौरान जेल के अंदर से बीड़ी, सिगरेट, माचिस और खैनी की पुड़ियां बरामद हुईं। अधिकारियों ने सभी सामान जब्त कर लिए। हालांकि, तलाशी में कोई अन्य आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

200 अधिकारियों और जवानों की टीम ने की जांच

छापेमारी में सिटी एसपी, एसडीओ, डीएसपी, मजिस्ट्रेट और पुलिस के जवान शामिल थे। करीब 200 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने जेल के सभी वार्डों, कोठरियों और बैरकों की जांच की। इसके अलावा जेल की रसोई, अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें: आधी रात आग का गोला बना ट्रक, केबिन में जिंदा जला चालक; सुबह मिला नर कंकाल

इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और प्रशासनिक कामकाज का जायजा लिया।

CCTV कैमरे और मुलाकाती व्यवस्था की हुई जांच

औचक निरीक्षण के दौरान जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जांची गई। अधिकारियों ने जेल के प्रवेश और निकास द्वार, मुलाकातियों की जांच प्रक्रिया और निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही जेल अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और प्रतिबंधित सामानों पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।

बीड़ी, सिगरेट और माचिस जब्त: डीसी

उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि छापेमारी अभियान में 11 मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों समेत करीब 200 लोग शामिल थे। जेल के सभी सेल की बारीकी से तलाशी ली गई। इस दौरान बीड़ी, सिगरेट और माचिस जैसी प्रतिबंधित वस्तुएं मिलीं, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इनके अलावा कोई अन्य आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: घाघरा में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव समेत कई दिग्गज हुए शामिल

खैनी की पुड़ियां भी मिलीं: एसएसपी

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने बताया कि जेल के सभी वार्डों की जांच की गई। तलाशी के दौरान कुछ खैनी और उसकी पुड़ियां बरामद हुईं। सभी सामान को तत्काल जब्त कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि शहर में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं। जेल में इस तरह का औचक निरीक्षण भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रतिबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए किया गया है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *