Skip to content
Log In
इचापिड़ी पंचायत में स्थापना पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों से दिया सामाजिक संदेश मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी

इचापिड़ी पंचायत में स्थापना पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों से दिया सामाजिक संदेश

 

पिठोरिया। झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक कलाओं के माध्यम से ग्रामीणों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार, 23 नवंबर को कांके प्रखंड की इचापिड़ी पंचायत में स्थापना पखवाड़ा के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, लोकगीत और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक विषयों पर जागरूक किया।

यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू

इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने, सामाजिक दायित्वों के निर्वहन तथा पंचायत के विकास में आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया। साथ ही झारखंड की भाषा, संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं को संरक्षित रखने तथा सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य ऐनुल हक अंसारी, मुखिया लाखो उरांव, उपमुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी, पंचायत सहायक इम्तियाज अहमद, समाजसेवी रवींद्र गेड़ीरी, पंचम उरांव, सुधीर बैठा, जब्बार अंसारी, खालिद अंसारी एवं मुर्शिद अंसारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं जल सहिया प्रमिला कुमारी और सीता देवी ने कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में सक्रिय सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें: फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक जागरूकता के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक विरासत और लोककलाओं को सहेजने का संदेश दिया गया।

Yamin Mansuri लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *