Skip to content
Log In
पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात

रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू

राजधानी रांची के लोगों को जल्द ही साफ-सुथरा और स्वास्थ्य मानकों के अनुसार मांस मिल सकेगा। रांची नगर निगम कांके स्थित अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस को दोबारा चालू करने की तैयारी कर रहा है।

रांची: राजधानी रांची के लोगों को जल्द ही साफ-सुथरा और स्वास्थ्य मानकों के अनुसार मांस मिल सकेगा। रांची नगर निगम कांके स्थित अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस को दोबारा चालू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 5 दिसंबर 2026 से ट्रायल रन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

फिलहाल स्लॉटर हाउस परिसर में साफ-सफाई, घास और झाड़ियों की कटाई, मशीनों की मरम्मत और बिजली व्यवस्था ठीक करने का काम चल रहा है। नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम की अलग-अलग टीमें इस काम में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल

स्लॉटर हाउस परिसर में चल रहा सफाई अभियान

ट्रायल रन से पहले पूरे परिसर की सफाई कराई जा रही है। घास और झाड़ियों को हटाया जा रहा है। पेड़ों की छंटाई के साथ फर्श और आसपास के हिस्सों की भी सफाई हो रही है।

इसके लिए हाई प्रेशर वाटर गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। परिसर से कचरे का नियमित उठाव भी कराया जा रहा है, ताकि स्लॉटर हाउस को साफ और व्यवस्थित बनाया जा सके।

मशीनों की मरम्मत और बिजली व्यवस्था दुरुस्त

स्लॉटर हाउस को दोबारा शुरू करने के लिए बिजली व्यवस्था ठीक की जा रही है। इसके साथ ही वहां लगी अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों की मरम्मत भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

इंजीनियरिंग टीम मशीनों की जांच कर रही है। मुख्य भवन की पेंटिंग और अन्य जरूरी निर्माण कार्य भी कराए जा रहे हैं, ताकि ट्रायल शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी हो सकें।

5 दिसंबर से शुरू होगा ट्रायल रन

सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. आनंद शेखर शा ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर 5 दिसंबर 2026 से ट्रायल रन शुरू करने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सफाई, बिजली, मशीनों की मरम्मत और अन्य जरूरी काम समय पर पूरे करने का प्रयास किया जा रहा है।

मांस दुकानदारों को स्लॉटर हाउस में ही करानी होगी कटाई

नगर निगम के अनुसार, स्लॉटर हाउस शुरू होने के बाद रांची शहर के सभी मांस दुकानदारों को निर्धारित व्यवस्था के तहत यहीं मांस की कटाई करानी होगी।

नगर निगम इस नियम का पालन सुनिश्चित कराएगा। मांस की कटाई तय प्रक्रिया और स्वास्थ्य मानकों के अनुसार करनी होगी। इसके बाद ही दुकानदार मांस की बिक्री कर सकेंगे।

अवैध और गंदे तरीके से मांस बिक्री पर लगेगी रोक

कांके स्लॉटर हाउस दोबारा शुरू होने से शहर में मांस की कटाई और बिक्री की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही गंदगी के बीच मांस काटने और बेचने पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा।

नगर निगम का कहना है कि लोगों की सेहत और शहर की साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए मांस की कटाई और बिक्री को निर्धारित नियमों के अनुसार व्यवस्थित किया जाएगा।

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *