Skip to content
Log In
5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर 22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ

वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा

सरकारी संपत्ति चुराने वालों की अब खैर नहीं! दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, नागरिकों से मांगी मदद

रांची: राजधानी रांची में सार्वजनिक सुविधाओं और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ रांची नगर निगम (RMC) ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। ताजा मामला धुर्वा क्षेत्र के वार्ड संख्या 40 से सामने आया है, जहां लगातार हो रही स्ट्रीट लाइट की चोरियों को लेकर प्रशासन हरकत में आया है। इस मामले में करीब 30 स्ट्रीट लाइट गायब होने की सूचना के बाद धुर्वा थाना में सनहा दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को वार्ड 40 के पार्षद ने क्षेत्र में बार-बार हो रही स्ट्रीट लाइट चोरी की समस्या को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार के संज्ञान में लाया। मामले की गंभीरता को समझते हुए अपर नगर आयुक्त ने तुरंत कदम उठाया और विद्युत शाखा के सहायक अभियंता को मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही, संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धुर्वा थाना में सनहा दर्ज कराने की प्रक्रिया भी तत्काल शुरू करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें: 5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी

अपर नगर आयुक्त के आदेश के बाद विद्युत शाखा के सहायक अभियंता ने धुर्वा के प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया और लगभग 30 स्ट्रीट लाइट की चोरी से जुड़ा सनहा धुर्वा थाना में दर्ज करवाया। इतना ही नहीं, अपर नगर आयुक्त ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि इस मामले में तेजी और सख्ती से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि चोरी की इन वारदातों में शामिल लोगों की पहचान कर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि नगर निगम की संपत्ति शहर के विकास और आम लोगों की सुविधा के लिए होती है। स्ट्रीट लाइट या अन्य सरकारी संसाधनों की चोरी करना, उन्हें तोड़ना-फोड़ना या सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा डालना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की नरमी या लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों को सख्त दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

दूसरी ओर, रांची नगर निगम ने शहरवासियों से भी इस मुहिम में साथ देने की अपील की है। निगम प्रशासन का कहना है कि यदि कहीं भी स्ट्रीट लाइट, सरकारी उपकरण या निगम की किसी अन्य संपत्ति की चोरी, तोड़फोड़ या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो लोग तुरंत टोल-फ्री नंबर 1800-570-1235 पर सूचना दें। अधिकारियों का मानना है कि नागरिकों की जागरूकता और सहयोग से ही सरकारी संपत्तियों की हिफाजत हो सकेगी और शहर में बेहतर नागरिक सुविधाएं लगातार मिलती रहेंगी।

यह भी पढ़ें: 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *