रांची: रांची के आड्रे हाउस में रविवार को संगीत से भरी एक खूबसूरत शाम का आयोजन किया गया। श्रजन (The Spark) रांची चैप्टर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीत पेश किए। उनकी गायकी ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि गीत गाने वाले ज्यादातर लोग पेशेवर गायक नहीं थे। इनमें समाज सेवा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल थे। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद इन लोगों ने संगीत के प्रति अपने प्यार और जुनून को मंच पर दिखाया।
यह भी पढ़ें: 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट
पेशेवर गायक नहीं, फिर भी गीतों से बांधा समां
कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने कई पुराने और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। एक के बाद एक शानदार गीतों से पूरा आड्रे हाउस संगीतमय हो गया। कलाकारों को दर्शकों की खूब सराहना मिली।
इस मौके पर अतिथियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सामाजिक कार्यों और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने वाले संगठन ‘लहू बोलेगा’ के संस्थापक नदीम खान को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मुकेश कुमार बोले- प्रतिभा किसी पद या पेशे की मोहताज नहीं
कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च
उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पद या पेशे की मोहताज नहीं होती। संगीत एक ऐसा माध्यम है, जिससे हर व्यक्ति के अंदर छिपी प्रतिभा सामने आती है।
कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में हुए शामिल
इस संगीतमय शाम में संस्था के अध्यक्ष अरशद उबैद, सचिव सागरिका सरकार (वीणा श्री), मुख्य संरक्षक एवं सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त डीआईजी डीएन लाल, अतुल्य कुमार वर्मा और उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
इसके अलावा झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्य और इवेंट मैनेजर वसीम आलम समेत कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
पूरे कार्यक्रम का संचालन अंकिता केडिया ने किया। संगीत, सुर और मनोरंजन से भरी यह शाम सभी के लिए यादगार बन गई।
संबंधित खबरें
- Jharkhand 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट
- Jharkhand हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च
- Jharkhand अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू
- Jharkhand IITF-2026 में झारखंड का जलवा, एक सीप में तैयार होंगे 7 से 8 मोती







