Skip to content
Log In
खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात 5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर 22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च

5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी

मिलेगा स्वच्छ व सुरक्षित मांस, अवैध दुकानों पर कसेगा शिकंजा

रांची: राजधानी के लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप मांस उपलब्ध कराने की दिशा में रांची नगर निगम (RMC) ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में मांस की कटाई और बिक्री की प्रक्रिया को व्यवस्थित व नियमसम्मत बनाने के उद्देश्य से कांके स्थित अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस को फिर से शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर आगामी 5 दिसंबर से इस स्लॉटर हाउस का ट्रायल रन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके मद्देनजर परिसर में युद्धस्तर पर आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए पूरे परिसर की कायापलट की जा रही है। ट्रायल रन से पहले जिन प्रमुख कार्यों पर जोर दिया जा रहा है, उनमें सबसे पहले व्यापक स्तर पर ग्रास कटिंग शामिल है। स्लॉटर हाउस परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर घास और झाड़ियों की कटाई कराई जा रही है, ताकि पूरा इलाका साफ और सुव्यवस्थित दिख सके। इसके अलावा परिसर में मौजूद पेड़ों की जरूरत के मुताबिक छंटाई यानी प्रूनिंग भी कराई जा रही है, जिससे रखरखाव बेहतर होने के साथ स्वच्छता और सुरक्षा के इंतजाम मजबूत हो सकें।

यह भी पढ़ें: गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान

परिसर की साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। नियमित रूप से झाडू लगाने, हाई प्रेशर वाटर गन से फर्श और अन्य हिस्सों की धुलाई करने तथा कचरे के समय पर उठाव की व्यवस्था की गई है। पूरे सफाई कार्य की निगरानी सुपरवाइजर के जिम्मे रखी गई है, ताकि ट्रायल रन से पहले हर कोना स्वच्छ और उपयोग के लायक तैयार हो जाए।

तकनीकी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी समानांतर काम चल रहा है। सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी ने विद्युत विभाग के साथ तालमेल बिठाकर स्लॉटर हाउस की बिजली व्यवस्था से जुड़े तमाम काम प्राथमिकता के आधार पर पूरे करने का निर्देश दिया है, ताकि मशीनों और उपकरणों के संचालन में कोई बाधा न आए। वहीं, स्लॉटर हाउस में लगी अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों को फिर से सक्रिय करने के लिए इंजीनियरिंग टीम मैकेनिकल मरम्मत कार्य में जुटी है। सभी उपकरणों की कार्यक्षमता को दुरुस्त करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही मुख्य भवन की पेंटिंग सहित अन्य जरूरी सिविल कार्य भी कराए जा रहे हैं, जिससे भवन और परिसर संचालन के लिए पूरी तरह तैयार और अनुकूल बन सकें।

इस पूरी तैयारी को लेकर सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. आनंद शेखर झा ने जानकारी दी कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार 5 दिसंबर से ट्रायल रन शुरू करने के लिए हर स्तर पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। साफ-सफाई, बिजली, मशीनों की मरम्मत और सिविल कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। डॉ. झा ने बताया कि स्लॉटर हाउस का संचालन शुरू होने के बाद शहर के सभी मांस दुकानदारों को निर्धारित व्यवस्था के तहत यहीं मांस की कटाई कराने का निर्देश दिया जाएगा। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा और दुकानदार तय प्रक्रिया के अनुसार कटाई कराकर स्वच्छता व स्वास्थ्य मानकों के तहत मांस बेच सकेंगे।

यह भी पढ़ें: वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा

अधिकारियों का मानना है कि कांके स्लॉटर हाउस के दोबारा शुरू होने से रांची के नागरिकों को साफ और हाइजीनिक मांस मिल सकेगा। इससे मांस की आपूर्ति व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और नियंत्रित होगी, साथ ही अवैध और अस्वच्छ तरीके से चल रही मांस दुकानों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। रांची नगर निगम की यह पहल जनस्वास्थ्य और शहरी स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए शहर की व्यवस्था को सुरक्षित व नियमबद्ध बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *