Skip to content
Log In
रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात 5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा

धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में सरकारी संपत्ति की चोरी का मामला सामने आया है। वार्ड संख्या 40 में करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी हो गई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची नगर निगम ने धुर्वा थाना में सनहा दर्ज कराया है।

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में सरकारी संपत्ति की चोरी का मामला सामने आया है। वार्ड संख्या 40 में करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी हो गई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची नगर निगम ने धुर्वा थाना में सनहा दर्ज कराया है। नगर निगम ने चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

वार्ड पार्षद ने नगर निगम को दी थी सूचना

जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 40 के पार्षद ने इलाके में लगातार हो रही स्ट्रीट लाइट की चोरी की जानकारी अपर नगर आयुक्त संजय कुमार को दी थी। इसके बाद उन्होंने विद्युत शाखा के सहायक अभियंता को मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू

जांच के दौरान करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद नगर निगम की ओर से धुर्वा थाना में सनहा दर्ज कराया गया।

चोरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने थाना प्रभारी को मामले में जल्द कार्रवाई करने और चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की संपत्ति आम लोगों की सुविधा के लिए है। इसकी चोरी करना या नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर

नगर निगम ने लोगों से मांगा सहयोग

रांची नगर निगम ने शहरवासियों से सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है। निगम ने कहा कि अगर कहीं स्ट्रीट लाइट की चोरी, तोड़फोड़ या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो तुरंत इसकी सूचना दें।

इस टोल फ्री नंबर पर दें जानकारी

नगर निगम ने शिकायत और सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 जारी किया है।

निगम के अनुसार, आम लोगों की सतर्कता और सहयोग से सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखने और शहर में बेहतर सुविधाएं बनाए रखने में मदद मिलेगी।

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *