Skip to content
Log In
रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात 5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा

22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश

रांची समाहरणालय में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं जिला दण्डाधिकारी सह DC मंजूनाथ भजन्त्री के सामने रखीं। किसी ने जमीन विवाद की शिकायत की, तो किसी ने राशन कार्ड, पेंशन और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की बात कही।

रांची: रांची समाहरणालय में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं जिला दण्डाधिकारी सह DC मंजूनाथ भजन्त्री के सामने रखीं। किसी ने जमीन विवाद की शिकायत की, तो किसी ने राशन कार्ड, पेंशन और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की बात कही।

DC ने सभी लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए।

यह भी पढ़ें: रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू

22 दिन की बच्ची के इलाज के लिए बनेगा राशन कार्ड

जनता दरबार में खलारी निवासी शंकर प्रसाद गुप्ता अपनी 22 दिन की बच्ची के इलाज के लिए राशन कार्ड बनवाने की मांग लेकर पहुंचे। बच्ची की परेशानी को देखते हुए DC ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जल्द कार्रवाई करने और बच्ची के इलाज की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

वहीं, बाली मिश्रा ने भी राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनका दाहिना फेफड़ा खराब है और वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने में परेशानी हो रही है।

इस पर DC ने संबंधित अधिकारी को जल्द कार्रवाई कर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर

अनुसेवक मंगरा भोक्ता का वेतन रोकने का निर्देश

जनता दरबार में सिल्ली अंचल में पदस्थापित अनुसेवक मंगरा भोक्ता से जुड़ी शिकायत भी पहुंची। उनकी पहली पत्नी ने बेटे और बहू पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

महिला ने बताया कि जमीन बेचने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। उसने सुरक्षा और न्याय की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए DC ने मंगरा भोक्ता को शो-कॉज करने और उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया।

आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्ति ने राशन कार्ड से नाम हटाने की मांग की

जनता दरबार में चर्च रोड निवासी विनय कुमार ने अपना नाम राशन कार्ड से हटाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि अब वह आर्थिक रूप से सक्षम हैं और राशन कार्ड का लाभ नहीं लेना चाहते। DC ने अधिकारियों को नियम के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र की शिकायतें भी पहुंचीं

जनता दरबार में कई लोगों ने जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में देरी की शिकायत की। DC ने संबंधित अंचल अधिकारियों को दस्तावेजों की जांच कर पात्र लोगों को जल्द प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं में बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए। सभी आवेदनों का निपटारा तय समय-सीमा में किया जाए।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की समस्या भी उठी

जनता दरबार में वर्ष 2010 से 2016 के बीच आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी नीति के तहत मिलने वाले लाभ नहीं मिलने का मामला भी सामने आया।

DC ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी लेकर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।

इसके अलावा वर्ष 2016 की होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों की शिकायत पर भी उन्होंने संज्ञान लिया और नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

जमीन विवाद और पेंशन की शिकायतों पर भी निर्देश

जनता दरबार में जमीन की ठगी, दाखिल-खारिज, म्यूटेशन और पंजी-2 में गड़बड़ी से जुड़ी शिकायतें भी आईं। इसके अलावा कई लोगों ने पेंशन नहीं मिलने की समस्या रखी।

DC ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर जल्द समाधान करने और पात्र लोगों को पेंशन का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।

प्रखंड और अंचल स्तर पर ही हो समस्याओं का समाधान

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रखंड, अंचल, पंचायत और थाना स्तर पर ही किया जाए।

उन्होंने कहा कि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। सभी अधिकारी जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और तय समय के अंदर उनका समाधान करें।

DC ने स्पष्ट कहा कि किसी भी आवेदन को बेवजह लंबित नहीं रखा जाए। जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए।

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *