फॉण्ट कनवर्टर NEW

NPU रजिस्ट्रार नफीस अहमद ने दिया इस्तीफा, कुलपति ने की पुष्टि

पलामू स्थित नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलसचिव नफीस अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे का पत्र विश्वविद्यालय के कुलपति और मानव संसाधन विकास विभाग (HRD) को भेज दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Palamu News: पलामू स्थित नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलसचिव नफीस अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे का पत्र विश्वविद्यालय के कुलपति और मानव संसाधन विकास विभाग (HRD) को भेज दिया है।

नफीस अहमद को वर्ष 2025 में NPU का कुलसचिव नियुक्त किया गया था। उनके इस्तीफे की पुष्टि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने की है। कुलपति ने बताया कि उन्हें कुलसचिव का इस्तीफा पत्र मिल गया है और इसकी एक प्रति HRD को भी भेजी गई है।

इस्तीफे में नफीस अहमद ने निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने एक महीने के नोटिस पीरियड के बाद पद की जिम्मेदारी नहीं संभालने की बात कही है।

विश्वविद्यालय के कामकाज पर असर की आशंका

NPU से पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के हजारों छात्र जुड़े हैं। ऐसे में कुलसचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कामकाज पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी। यहां पहले भी नियमित कुलपति और कुलसचिव की नियुक्ति में देरी होती रही है। फिलहाल कई शैक्षणिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सत्र भी तय समय से पीछे चल रहे हैं। ऐसे में रजिस्ट्रार के इस्तीफे से छात्रों की चिंता बढ़ सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram