फॉण्ट कनवर्टर NEW

नहीं ढूंढने होंगे महंगे बैंक्वेट हॉल! घर बैठे ऑनलाइन बुक करें नगर निगम के सामुदायिक भवन

किफायती दरों पर ऑनलाइन मिलेंगे शहर के प्रमुख कम्युनिटी हॉल, 'अपना रांची' पोर्टल और ऐप से मिनटों में होगी बुकिंग

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: शादी-विवाह, पारिवारिक समारोह या किसी धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए महंगे निजी बैंक्वेट हॉल का खर्च उठाना अब आम लोगों की जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। रांची नगर निगम (RMC) ने शहरवासियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अपने सामुदायिक भवनों (कम्युनिटी हॉल) को ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली से जोड़ दिया है। इस नई डिजिटल पहल से अब नागरिक बिना निगम कार्यालय के चक्कर काटे, घर बैठे बेहद किफायती दरों पर अपनी पसंद के सामुदायिक भवन बुक कर सकेंगे।
रांची नगर निगम के जन-संपर्क कोषांग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से सामान्य परिवारों को कम खर्च में एक स्वच्छ और सुविधाजनक आयोजन स्थल उपलब्ध कराना है। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से पूरी बुकिंग प्रक्रिया न केवल सरल होगी, बल्कि इसमें पूर्ण पारदर्शिता भी बनी रहेगी।

पहले चरण में इन इलाकों के भवन हुए ऑनलाइन

निगम ने प्रथम चरण में शहर के कई महत्वपूर्ण वार्डों के सामुदायिक भवनों को इस प्रणाली से जोड़ा है। इनमें वार्ड संख्या-14 स्थित इंदिरा गांधी चौक एवं मुकचुन्द टोली, वार्ड संख्या-18 का ईस्ट जेल रोड, वार्ड संख्या-36 स्थित डीबडीह तालाब और वार्ड संख्या-44 का इदरीसिया जलसा हॉल प्रमुख हैं। इसके साथ ही इस्लामिया कम्युनिटी हॉल, पारस टोली, वार्ड संख्या-52 हेसग और डोरंडा के मजार रोड (ग्वाला टोली) स्थित सामुदायिक भवनों को भी इस सुविधा से जोड़ा गया है। आगामी दिनों में शहर के अन्य भवनों को भी चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन किया जाएगा।

कैसे करें घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग

  • वेब पोर्टल के जरिए: नागरिक रांची नगर निगम के आधिकारिक पोर्टल https://apnaranchi.rsccl.in/ पर जाकर उपलब्ध तिथियों की जांच कर सकते हैं और अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन बुकिंग पूरी कर सकते हैं।

  • मोबाइल ऐप से: गूगल प्ले स्टोर से ‘Apna Ranchi’ ऐप डाउनलोड करके भी सीधे बुकिंग की जा सकती है।

बुकिंग से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए निगम ने हेल्पलाइन नंबर 9431104429 और टोल-फ्री नंबर 1800-570-1235 जारी किया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram