फॉण्ट कनवर्टर NEW

शंकरा बैंक्वेट हॉल का भव्य उद्घाटन, भाजपा नेता सुरेश राम ने फीता काटकर किया शुभारंभ, बोले– ग्राहकों का सम्मान और बेहतर सेवा हो प्राथमिकता

  पिठोरिया। कांके प्रखंड के पिठोरिया स्थित दहूटोला मोड़ के समीप शंकरा कॉम्प्लेक्स में नवनिर्मित शंकरा बैंक्वेट हॉल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भारतीय जनता पार्टी रांची जिला एससी मोर्चा के पूर्व मंत्री सुरेश राम ने फीता काटकर विधिवत रूप से

अपनी भाषा में पढ़ें

 

पिठोरिया। कांके प्रखंड के पिठोरिया स्थित दहूटोला मोड़ के समीप शंकरा कॉम्प्लेक्स में नवनिर्मित शंकरा बैंक्वेट हॉल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भारतीय जनता पार्टी रांची जिला एससी मोर्चा के पूर्व मंत्री सुरेश राम ने फीता काटकर विधिवत रूप से बैंक्वेट हॉल का शुभारंभ किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्रवासियों को शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक और पारिवारिक समारोहों के आयोजन के लिए एक नया बेहतर स्थल उपलब्ध हुआ है।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने बैंक्वेट हॉल के संचालक को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य और सफल संचालन की कामना की।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सुरेश राम ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की बेहतर सुविधाओं का विस्तार होना खुशी की बात है। शंकरा बैंक्वेट हॉल की शुरुआत से स्थानीय लोगों को विभिन्न आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक स्थान मिलेगा। उन्होंने संचालक को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि प्रतिष्ठान अपनी बेहतर व्यवस्था और सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाएगा।
वहीं, बैंक्वेट हॉल के संचालक ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें सम्मान देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि बैंक्वेट हॉल में आने वाले प्रत्येक ग्राहक का वे स्वयं पूरे सम्मान और आत्मीयता के साथ स्वागत करेंगे। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि ग्राहकों के साथ विनम्रता से पेश आएं तथा उनकी जरूरतों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें।
संचालक ने आगे कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान की पहचान केवल उसकी भव्यता से नहीं, बल्कि वहां मिलने वाली सेवा, व्यवहार और ग्राहकों की संतुष्टि से होती है। इसी सोच के साथ शंकरा बैंक्वेट हॉल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा। यहां सगाई, शादी-विवाह, जन्मदिन समारोह, पारिवारिक मिलन समारोह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे एक बार सेवा का अवसर अवश्य दें। ग्राहकों का विश्वास जीतना और उन्हें संतुष्ट रखना ही प्रतिष्ठान की सफलता का आधार होगा।
इनकी रही उपस्थिति: उद्घाटन समारोह में सुरेश राम, मनोज राम, जगदीश साहू, राजेंद्र साहू, प्रमिला देवी, मोहित कुमार, उमा भारती, प्रदीप पाहन, अनिल महतो, संगीता देवी, अनीता देवी एवं अनुप नायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पता: शंकरा बैंक्वेट हॉल, शंकरा कॉम्प्लेक्स, दाहूटोला मोड़ के समीप, पिठोरिया, कांके, रांची।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram