फॉण्ट कनवर्टर NEW

क्या ग्रामीणों के बलिदान के बाद जागेंगे विधायक भूषण तिर्की? 8 किलोमीटर सड़क के इंतजार में जमगाई गांव के लोग

रायडीह (गुमला): आजादी के इतने वर्षों बाद भी यदि किसी गांव के लोगों को सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नसीब नहीं हो, तो यह विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। रायडीह प्रखंड के जमगाई गांव के ग्रामीण आज भी सड़क के अभाव में

अपनी भाषा में पढ़ें

रायडीह (गुमला): आजादी के इतने वर्षों बाद भी यदि किसी गांव के लोगों को सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नसीब नहीं हो, तो यह विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। रायडीह प्रखंड के जमगाई गांव के ग्रामीण आज भी सड़क के अभाव में बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं। गांव तक पहुंचने के लिए लगभग 8 किलोमीटर लंबी सड़क की आवश्यकता है, लेकिन अब तक इसके निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

मिशन बदलाव की अंजना टोप्पो ने जमगाई गांव की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में गांव का रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता है। सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ती है।

उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को खाट और बहंगी के सहारे अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है। यह स्थिति केवल आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है।

अंजना टोप्पो ने कहा कि ग्रामीणों में स्थानीय विधायक भूषण तिर्की और जिला प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने आज तक अपने विधायक को गांव में आते हुए नहीं देखा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर विधायक और प्रशासन कब इस समस्या को गंभीरता से लेंगे? क्या किसी गर्भवती महिला या गंभीर मरीज की जान जाने के बाद ही व्यवस्था की नींद खुलेगी? क्या जमगाई के ग्रामीणों को सड़क पाने के लिए किसी बड़े हादसे या बलिदान का इंतजार करना पड़ेगा?

अंजना टोप्पो ने विधायक भूषण तिर्की एवं जिला प्रशासन से जमगाई गांव तक लगभग 8 किलोमीटर सड़क निर्माण की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अब आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर विकास चाहिए। सड़क कोई एहसान नहीं, बल्कि ग्रामीणों का बुनियादी अधिकार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram