Skip to content
Log In
झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द

लग्जरी कार से कर रहे थे ब्राउन शुगर की सप्लाई! रामगढ़ पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर, कार, मोबाइल और ₹14,300 नकद के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (SP) मुकेश लुनायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भुरकुंडा ओपी पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए 16.83 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पतरातू (भुरकुंडा) थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड संख्या 299/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अवैध खेप, कार और नकद राशि जब्त

पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 16.83 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर की खेप बरामद की। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक चार पहिया कार (गाड़ी संख्या JH 02 BA 8603), दो मोबाइल फोन और 14,300 रुपये की नकद राशि भी जब्त की गई है।

यह भी पढ़ें: मेन रोड पर अपना कार्यालय या व्यवसाय शुरू करने का सुनहरा मौका

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अखिल अंसारी (उम्र लगभग 30 वर्ष, पिता- मोहम्मद हदीस अंसारी, निवासी- 2 नंबर गेट, NTS बरकाकाना) और दीपक बेदिया (उम्र लगभग 30 वर्ष, पिता- स्वर्गीय सिद्धू राम बेदिया, निवासी- घुटुवा) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पतरातू और बरकाकाना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस की टीम अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि तस्कर ब्राउन शुगर की यह अवैध खेप कहां से लाए थे और इसे स्थानीय स्तर पर किन-किन लोगों को सप्लाई करने वाले थे। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वाले पूरे सिंडिकेट और इससे जुड़े अन्य तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *