Skip to content
Log In
सुबह-सुबह भूकंप से दहला झारखंड, अपार्टमेंट छोड़ खुले मैदान में पहुंचे लोग सर्दियों में चेहरे की चमक पड़ गई फीकी? रात में सोने से पहले लगाएं ये 5 चीजें RSS के संगठन में बड़ा फेरबदल, धनबाद अब देवघर संभाग के अधीन होगा डीसी और एसएसपी ने अचानक घाघीडीह जेल में मारा छापा, दो घंटे तक चली जांच स्कूल बस हादसे में चार छात्रों की मौत, गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया आधी रात आग का गोला बना ट्रक, केबिन में जिंदा जला चालक; सुबह मिला नर कंकाल गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद, NSE और BSE में आज नहीं होगा कारोबार सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 10 ग्राम गोल्ड 1,500 रुपये तक महंगा पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं भाजपा और अकाली दल, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान घाघरा में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव समेत कई दिग्गज हुए शामिल

RSS के संगठन में बड़ा फेरबदल, धनबाद अब देवघर संभाग के अधीन होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) झारखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से तैयार करने की योजना बना रहा है। प्रस्तावित बदलाव के तहत राज्य में मौजूदा प्रांत व्यवस्था समाप्त कर प्रदेश व्यवस्था लागू की जा सकती है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) झारखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से तैयार करने की योजना बना रहा है। प्रस्तावित बदलाव के तहत राज्य में मौजूदा प्रांत व्यवस्था समाप्त कर प्रदेश व्यवस्था लागू की जा सकती है। इसकी शुरुआत अगले साल हिंदी चैत्र नववर्ष से होने की संभावना है। नई व्यवस्था में झारखंड को रांची, हजारीबाग और देवघर नाम से तीन संभागों में बांटा जाएगा। प्रत्येक संभाग में आठ जिले शामिल होंगे।

इस बदलाव के बाद संगठन के प्रशासनिक और संचालन संबंधी ढांचे में भी परिवर्तन होगा। वर्तमान में झारखंड में संघ की सबसे बड़ी प्रांतीय जिम्मेदारी प्रांत प्रचारक के पास होती है। नई व्यवस्था लागू होने पर इस पद का नाम बदलकर राज्य प्रचारक किया जा सकता है। संगठन में प्रदेश सबसे ऊपरी इकाई होगी। इसके नीचे संभाग, विभाग और जिला स्तर की इकाइयां काम करेंगी।

यह भी पढ़ें: मेन रोड पर अपना कार्यालय या व्यवसाय शुरू करने का सुनहरा मौका

तीन संभागों में बंटेंगे झारखंड के 24 जिले

प्रस्तावित संगठनात्मक योजना के अनुसार झारखंड के सभी 24 जिलों को तीन बराबर हिस्सों में बांटने की तैयारी है। इसके तहत रांची संभाग में रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा को रखा जाएगा।

वहीं, हजारीबाग संभाग में हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा जिले शामिल होंगे।

तीसरे संभाग यानी देवघर में धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज को शामिल करने का प्रस्ताव है। इस बदलाव के बाद धनबाद जिला रांची या हजारीबाग के बजाय देवघर संभाग के अंतर्गत आएगा।

यह भी पढ़ें: नहीं ढूंढने होंगे महंगे बैंक्वेट हॉल! घर बैठे ऑनलाइन बुक करें नगर निगम के सामुदायिक भवन

प्रत्येक संभाग में होंगे तीन प्रमुख पदाधिकारी

नई व्यवस्था में संभाग स्तर पर संगठन को संचालित करने के लिए तीन प्रमुख पद बनाए जाएंगे। इनमें संभाग कार्यवाह, संभाग संचालक और संभाग प्रचारक शामिल होंगे। इसके अलावा तीनों संभागों के अंतर्गत कुल 12 विभागों का गठन किया जाएगा।

संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, संगठनात्मक बदलाव का उद्देश्य कामकाज को अधिक प्रभावी बनाना और संघ की गतिविधियों को ग्रामीण इलाकों तथा छोटी-छोटी बस्तियों तक पहुंचाना है। छोटे प्रशासनिक क्षेत्रों के गठन से संगठन के विस्तार और संचालन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीण और महानगर इकाइयों का होगा विलय

संघ की नई योजना में जिला स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव प्रस्तावित हैं। फिलहाल कई जिलों में ग्रामीण और महानगर इकाइयां अलग-अलग तरीके से काम करती हैं। नई व्यवस्था में इन दोनों इकाइयों को मिलाकर एक जिला इकाई बनाई जा सकती है।

इसके बाद जिला इकाई के अंतर्गत नगर इकाइयां काम करेंगी। जिला स्तर पर अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि संगठन की गतिविधियों का संचालन एकीकृत तरीके से किया जा सके।

3 दिसंबर को रांची में प्रस्तावित है समन्वय बैठक

संगठनात्मक बदलाव को लेकर 3 दिसंबर को रांची में संघ की समन्वय बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में संघ के सह सरकार्यवाह आलोक जी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

बैठक में प्रांत प्रचारक, 12 विभागों के प्रमुख और 32 आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा ले सकते हैं। इस दौरान नए संगठनात्मक ढांचे, पदों के निर्धारण और जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

इसके बाद 17 दिसंबर को संभाग स्तर के पदाधिकारियों के चयन की योजना है। हालांकि, नई व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए संगठन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।

इंदौर की बैठक में बनी थी संगठनात्मक बदलाव की योजना

RSS के संगठनात्मक ढांचे में व्यापक बदलाव की योजना 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में सामने आई थी। इस योजना के तहत देशभर में मौजूदा 46 प्रांतों की जगह 85 से 90 संभाग बनाने की तैयारी है।

प्रस्तावित योजना को मार्च 2027 तक लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। संगठन का मानना है कि प्रशासनिक इकाइयों का आकार छोटा करने से गतिविधियों को स्थानीय स्तर तक पहुंचाना आसान होगा। इसी व्यापक बदलाव के तहत झारखंड में भी प्रांत व्यवस्था की जगह प्रदेश व्यवस्था लागू करने और तीन संभाग गठित करने की तैयारी चल रही है।

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *