Skip to content
Log In
रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम गुरु नानक जयंती पर गूंजे भजन-कीर्तन, मानवता और सेवा का दिया संदेश शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील रांची में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया बंदोई पर्व बागवानी करने वालों को सरकार देगी 2 लाख, मंत्री विजय सिन्हा ने बताई पूरी योजना बिहार में छोटा मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, नक्शे का झंझट खत्म! जानें नए नियम महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई रूसी ड्रोन के मलबे से कीव में मची तबाही, इमारत और कारें जलकर खाक

शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज से शिक्षा के प्रति जागरूक होने और अपने अधिकारों को समझने की अपील की।

बोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज से शिक्षा के प्रति जागरूक होने और अपने अधिकारों को समझने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, एकता और आर्थिक आत्मनिर्भरता जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने समाज और राज्य के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

यह भी पढ़ें: रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम

झारखंड की खनिज संपदा पर आदिवासियों का भी अधिकार

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है। यहां की जमीन से कई तरह के खनिज निकाले जाते हैं, लेकिन आदिवासी समाज आज भी आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य की खनिज संपदा पर आदिवासियों की भी हिस्सेदारी होनी चाहिए। समाज के विकास के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा।

देश का प्रमुख पर्यटन स्थल बनेगा लुगू बुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में विकसित किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार काम कर रही है। यहां संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और इतिहास को पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस स्थल के विकास से युवा अपनी पारंपरिक और ऐतिहासिक धरोहरों को जान सकेंगे। सरकार यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़ें: अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

सरना धर्म कोड के लिए सरकार कर रही प्रयास

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरना धर्म कोड को लेकर राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है और आने वाले समय में जनगणना भी होनी है। ऐसे में समाज के लोगों को इस विषय पर जागरूक रहने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि लुगू बुरू महोत्सव के अवसर पर उनके दिवंगत पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और माता रूपी सोरेन की स्मृति में तीन दिनों तक खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

ललपनिया हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

कई मंत्री, विधायक और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री चमरा लिंडा, राज्य मंत्री फागू बेसरा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और विधायक उमाकांत रजक मौजूद रहे।

इसके अलावा ऊर्जा विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन, आरसीसीएफ डॉ. आर. तांगा पंडीयान, आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन और उपाध्यक्ष लोबिन मुर्मू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा ओडिशा, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात और नेपाल से भी प्रतिनिधि पहुंचे। समारोह में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *