Public Desk। प्यूर्टो रिको की 27 वर्षीय जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब जीत लिया है। सैन जुआन में आयोजित प्रतियोगिता के 75वें संस्करण में 116 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जेनिफर ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को पीछे छोड़ते हुए ताज अपने नाम किया। उन्हें पिछले साल की विजेता मेक्सिको की फातिमा बॉश ने ताज पहनाया।
116 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा
इस बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन प्यूर्टो रिको के सैन जुआन स्थित जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम में किया गया। कई सप्ताह तक चली इस प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों की संस्कृति, प्रतिभा और फैशन की झलक देखने को मिली।
यह भी पढ़ें: Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी, निवेशकों को मिली राहत
3150 हीरों से तैयार किया गया खास ताज
मिस यूनिवर्स के 75वें संस्करण के लिए एक खास ताज तैयार किया गया था। ‘द रेडियंस ऑफ एन इटरनल लेगेसी’ नाम के इस ताज को ज्वेलरी डिजाइनर जॉर्ज विटल्स ने पेरिस के ज्वेलरी हाउस ‘मेसन डी’ओर’ के साथ मिलकर बनाया।
यह ताज 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से तैयार किया गया है, जिसमें 3,150 हीरे जड़े गए हैं।
विवादों में भी रही प्रतियोगिता
इस बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता कई विवादों को लेकर भी चर्चा में रही। वीजा संबंधी परेशानियों और फ्रेंचाइजी विवादों के कारण कुछ देशों की प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से हटना पड़ा। वहीं, इजराइल की प्रतिभागी की नेशनल कॉस्ट्यूम को लेकर भी सोशल मीडिया पर विरोध देखने को मिला।
यह भी पढ़ें: कुर्ला की घटना के बाद बीएमसी सख्त, मदरसे के भवन की होगी जांच
भारत की काजिया लिज मेजो टॉप-30 में पहुंचीं
भारत की ओर से केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने टॉप-30 में जगह बनाकर देश का नाम रोशन किया। हालांकि, स्विमसूट राउंड के बाद वह टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं।
काजिया मॉडल होने के साथ कानून की छात्रा भी हैं। उन्होंने इसी साल मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली केरल की पहली महिला बनी थीं।
इससे पहले 2024 में उन्होंने मिस टीन दिवा का खिताब जीता था। वहीं, 2025 में मिस टीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए फर्स्ट रनर-अप रही थीं।







