Skip to content
Log In
कैथा जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा झारखंड विधानसभा में आज से विशेष सत्र, पहले दिन SIR तो दूसरे दिन MMDR पर चर्चा बिहार में सजेगा खेलों का महाकुंभ! विश्व कप से मैराथन तक, CM सम्राट का रोडमैप तैयार IPS के नए बैच को CM सम्राट चौधरी का मंत्र, जनता से जुड़ें, अपराध पर कसें लगाम लुगू बुरू से उठी शिक्षा, अधिकार और पहचान की गूंज, CM हेमंत ने रखा विकास का विजन रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये खेलो इंडिया अस्मिता वुशु टूर्नामेंट में रांची का जलवा, तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

कैथा जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। दिगवार रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।

रामगढ़: रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। दिगवार रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कैथा जाने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान चरही थाना क्षेत्र के तापिन निवासी सुमन कुमार महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुमन अपनी हीरो डीलक्स बाइक से रामगढ़ के कैथा जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के कट के पास छाई लदे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में आज से विशेष सत्र, पहले दिन SIR तो दूसरे दिन MMDR पर चर्चा

ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर के साथ दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

भारी वाहनों की रफ्तार पर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा का मुद्दा उठने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़ें: लुगू बुरू से उठी शिक्षा, अधिकार और पहचान की गूंज, CM हेमंत ने रखा विकास का विजन

युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से दिगवार रेलवे ओवरब्रिज के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *