Skip to content
Log In
कैथा जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा झारखंड विधानसभा में आज से विशेष सत्र, पहले दिन SIR तो दूसरे दिन MMDR पर चर्चा बिहार में सजेगा खेलों का महाकुंभ! विश्व कप से मैराथन तक, CM सम्राट का रोडमैप तैयार IPS के नए बैच को CM सम्राट चौधरी का मंत्र, जनता से जुड़ें, अपराध पर कसें लगाम लुगू बुरू से उठी शिक्षा, अधिकार और पहचान की गूंज, CM हेमंत ने रखा विकास का विजन रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये खेलो इंडिया अस्मिता वुशु टूर्नामेंट में रांची का जलवा, तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

झारखंड विधानसभा में आज से विशेष सत्र, पहले दिन SIR तो दूसरे दिन MMDR पर चर्चा

झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम (MMDR) पर चर्चा होगी।

रांची: झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम (MMDR) पर चर्चा होगी।

सत्ता पक्ष ने इन दोनों मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी की है। सरकार की ओर से दोनों मामलों में संकल्प प्रस्ताव लाया जा सकता है, जिसे विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें: कैथा जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

विशेष सत्र के पहले दिन SIR और दूसरे दिन MMDR पर चर्चा होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने तथ्यों और तर्कों के साथ प्रस्ताव तैयार किया है।

वहीं, विपक्ष ने भी सरकार को जवाब देने की तैयारी की है। दोनों मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पहले से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

सरकार का कहना है कि MMDR संशोधन कानून से झारखंड के खनिज राजस्व पर असर पड़ेगा। साथ ही राज्यों के संवैधानिक अधिकार और वित्तीय स्वायत्तता भी कमजोर होगी। इस मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पहले भी राज्यव्यापी आंदोलन कर चुका है।

यह भी पढ़ें: लुगू बुरू से उठी शिक्षा, अधिकार और पहचान की गूंज, CM हेमंत ने रखा विकास का विजन

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *