Skip to content
Log In
यूपी पुलिस में बड़ा उलटफेर, 10 आईपीएस समेत 28 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर शनिदेव से यमराज तक, जानिए सूर्यदेव के परिवार में कौन-कौन हैं शामिल कपूर के बिना अधूरी क्यों मानी जाती है आरती? जानें इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण नाखून चबाने की आदत पड़ सकती है भारी! कमजोर होता है शुक्र ग्रह? हनुमान जी का ऐसा मंदिर जहां लिखकर लगाते हैं अर्जी, एक साथ दिखते हैं नौ स्वरूप दिसंबर 2026 में कब-कब हैं व्रत और त्योहार? उत्पन्ना एकादशी से गीता जयंती तक पूरी लिस्ट Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी, निवेशकों को मिली राहत मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने जीता, भारत टॉप-30 में JSHPS ने जारी किया भर्ती विज्ञापन, 20 हजार से 1 लाख तक मिलेगा मानदेय कैथा जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

JSHPS ने जारी किया भर्ती विज्ञापन, 20 हजार से 1 लाख तक मिलेगा मानदेय

झारखंड में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड राज्य हॉर्टिकल्चर प्रमोशन सोसाइटी (JSHPS) ने 637 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

रांची: झारखंड में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड राज्य हॉर्टिकल्चर प्रमोशन सोसाइटी (JSHPS) ने 637 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत राज्य मुख्यालय, जिला और प्रखंड स्तर पर संविदा के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 4 दिसंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यालय से प्रखंड तक भरे जाएंगे पद

JSHPS की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 01/2026 के अनुसार, कुल 637 पदों पर भर्ती होगी। इनमें राज्य मुख्यालय के 13, जिला स्तर के 96 और प्रखंड स्तर के 528 पद शामिल हैं। यह भर्ती कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के उद्यान निदेशालय के तहत की जाएगी।

यह भी पढ़ें: कैथा जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

इन पदों पर मिलेगी नौकरी

भर्ती में कई तरह के पद शामिल किए गए हैं। राज्य मुख्यालय स्तर पर डिप्टी डायरेक्टर, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर, स्टेट टेक्निकल हॉर्टिकल्चर ऑफिसर, स्टेट MIS ऑफिसर, अकाउंटेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति होगी।

वहीं, जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, थीमैटिक एक्सपर्ट, अकाउंटेंट और असिस्टेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद भरे जाएंगे। प्रखंड स्तर पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी।

किस पद पर कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में पद के अनुसार 20 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में आज से विशेष सत्र, पहले दिन SIR तो दूसरे दिन MMDR पर चर्चा

  • डिप्टी डायरेक्टर: 1 लाख रुपये प्रतिमाह
  • स्टेट प्रोग्राम मैनेजर और संबंधित मैनेजर पद: 60 हजार रुपये प्रतिमाह
  • डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर: 50 हजार रुपये प्रतिमाह
  • थीमैटिक एक्सपर्ट: 45 हजार रुपये प्रतिमाह
  • ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर: 35 हजार रुपये प्रतिमाह
  • असिस्टेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर: 20 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह

योग्यता और उम्र की शर्तें भी जान लें

सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए स्नातक की डिग्री के साथ संबंधित विषय में उच्च शिक्षा और कार्य अनुभव भी जरूरी है।

डिप्टी डायरेक्टर के पदों के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है। अन्य पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा लागू होगी। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक विज्ञापन में दी गई शर्तों की जांच करनी चाहिए।

आवेदन के लिए कितनी देनी होगी फीस?

आवेदन शुल्क सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये रखा गया है। वहीं, झारखंड के SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र उम्मीदवारों को शुल्क में छूट मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्ड कॉपी जमा करना भी जरूरी

JSHPS भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 4 दिसंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट और जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी जमा करनी होगी। इसके लिए 14 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।

इस वेबसाइट से करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार झारखंड सरकार के भर्ती पोर्टल https://recruitment.jharkhand.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए पोर्टल पर जाकर विज्ञापन संख्या 01/2026 का लिंक खोलना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालना जरूरी है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *