Skip to content
बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन

संविधान दिवस के मौके पर गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम में मूलनिवासी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने अपनी आवाज उठाई और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ओबीसी,

जमशेदपुर : संविधान दिवस के मौके पर गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम में मूलनिवासी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने अपनी आवाज उठाई और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समुदायों को उनके अधिकार देने की मांग की।

संगठन ने देशभर में जाति आधारित जनगणना कराने पर जोर दिया। साथ ही मांग की कि सभी जातियों की आबादी के अनुपात में सरकारी विभागों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा न्यायपालिका में भी इन समुदायों को उचित भागीदारी और आरक्षण देने के लिए राष्ट्रीय न्यायिक आयोग बनाने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें: जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज

मूलनिवासी संघ ने कहा कि सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े समुदायों के विकास के लिए केंद्रीय बजट में अलग से पर्याप्त राशि रखी जानी चाहिए। विकास योजनाओं के लिए निर्धारित राशि का उपयोग भी उसी काम में होना चाहिए, ताकि संबंधित वर्गों को उसका पूरा लाभ मिल सके।

प्रदर्शन के दौरान झारखंड में ओबीसी आरक्षण बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने की मांग भी उठाई गई। संगठन ने कहा कि संविधान में दिए गए अधिकारों और सामाजिक न्याय को जमीन पर लागू करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। संघ ने फुले, शाहू और अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाते हुए बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

इधर, संविधान दिवस पर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक (पीपीआईडी) की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी ने राष्ट्रव्यापी संविधान महोत्सव, संविधान प्रबोधन और पथ संचलन के माध्यम से लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

कार्यक्रम में संविधान के 10 प्रावधानों को लागू करने की मांग उठाई गई। साथ ही झारखंड राज्य निर्माण के उद्देश्यों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *