Skip to content
अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जित की गई सीएम योगी की मां सावित्री देवी की अस्थि राख राष्ट्रीय मंच पर चमका बिहार! राजगीर जू व नेचर सफारी को मिलेगा स्कॉच अवार्ड, दोगुने हुए सैलानी संविधान हर भारतीय की ताकत, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी कराता है बोध : सीएम योगी झारखंड कैबिनेट की बैठक 1 दिसंबर को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे मंत्री 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नशे से दूर रहने की अपील अब गांव में ही मिलेगा न्याय! सम्राट सरकार ने ग्राम कचहरियों का बजट 6 गुना बढ़ाया, 899 राजस्व कोर्ट ऑनलाइन 48 लाख से सीधे 1 करोड़ लीटर! CM सम्राट ने 2030 तक बिहार में दूध उत्पादन बढ़ाने का रखा लक्ष्य सीएम सम्राट चौधरी ने तय किया डेयरी विकास का लक्ष्य, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ पलायन की मजबूरी पर लगेगी लगाम! बिहार के 17 जिलों में 21,600 करोड़ से खड़ा होगा उद्योगों का जाल आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी : बाबूलाल मरांडी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संविधान हर भारतीय की ताकत, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी कराता है बोध : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और जिम्मेदारियां देता है। देश की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष के पास नहीं, बल्कि आम नागरिकों में निहित है। हर भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिम्मेदार है।

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और जिम्मेदारियां देता है। देश की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष के पास नहीं, बल्कि आम नागरिकों में निहित है। हर भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिम्मेदार है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को लोकभवन में आयोजित संविधान गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान केवल अधिकारों की जानकारी नहीं देता, बल्कि नागरिकों को उनके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। यह 145 करोड़ देशवासियों के लिए मार्गदर्शक है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जित की गई सीएम योगी की मां सावित्री देवी की अस्थि राख

भारत ने शुरुआत से ही सभी को दिया मतदान का अधिकार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय संविधान की खासियत है कि इसे लागू होने के पहले दिन से ही हर वयस्क नागरिक को मतदान का अधिकार दिया गया। इसमें जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र और महिला-पुरुष के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कई देशों में नागरिकों को समान अधिकार मिलने में लंबा समय लगा, लेकिन भारत ने लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी।

संविधान को लेकर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग संविधान के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को ऐसे प्रयासों से सावधान रहने की जरूरत है। योगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि आजादी के बाद संविधान में ऐसे संशोधन किए गए, जिनसे प्रेस की स्वतंत्रता प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

बाबा साहेब आंबेडकर के सम्मान का भी उठाया मुद्दा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कन्नौज मेडिकल कॉलेज से बाबा साहेब का नाम हटा दिया गया था। बाद में प्रदेश सरकार ने दोबारा उनका नाम जोड़ा। इसी तरह उरई मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर रखा गया।

यह भी पढ़ें: संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी

3,955 प्रतिमा स्थलों का होगा विकास

संविधान गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेश के 3,955 प्रतिमा स्थलों के सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई कार्यों का शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 4,030 स्थल चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर, संत रविदास, संत कबीरदास और महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों का सम्मान करना सामाजिक न्याय के प्रति सम्मान है।

विरासत के साथ विकास पर सरकार का जोर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद संसद और संविधान को नमन किया था। नए संसद भवन में भी संविधान की मूल प्रति को विशेष स्थान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम में अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा की स्थापना और अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखना विरासत के सम्मान के उदाहरण हैं। सरकार विकास के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ा रही है।

प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को मिला सम्मान

समारोह में संविधान के मूल्यों पर आयोजित निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में शगुन श्रीवास्तव ने पहला, फाइजा ने दूसरा और तुबा हनीस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम, हर्षवर्धन सिंह द्वितीय और राज तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिए गए।

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, मुख्य सचिव एसपी गोयल और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें