Skip to content
योगी सरकार ने आलोक सिंह को बनाया यूपीपीएससी का अध्यक्ष, शासन ने जारी किया आदेश संविधान दिवस पर सदन में गूंजा मताधिकार और संघीय हक का सवाल अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जित की गई सीएम योगी की मां सावित्री देवी की अस्थि राख राष्ट्रीय मंच पर चमका बिहार! राजगीर जू व नेचर सफारी को मिलेगा स्कॉच अवार्ड, दोगुने हुए सैलानी संविधान हर भारतीय की ताकत, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी कराता है बोध : सीएम योगी झारखंड कैबिनेट की बैठक 1 दिसंबर को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे मंत्री 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नशे से दूर रहने की अपील अब गांव में ही मिलेगा न्याय! सम्राट सरकार ने ग्राम कचहरियों का बजट 6 गुना बढ़ाया, 899 राजस्व कोर्ट ऑनलाइन 48 लाख से सीधे 1 करोड़ लीटर! CM सम्राट ने 2030 तक बिहार में दूध उत्पादन बढ़ाने का रखा लक्ष्य सीएम सम्राट चौधरी ने तय किया डेयरी विकास का लक्ष्य, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय मंच पर चमका बिहार! राजगीर जू व नेचर सफारी को मिलेगा स्कॉच अवार्ड, दोगुने हुए सैलानी

वन्यजीव संरक्षण और आधुनिक प्रबंधन में नवाचार को मिली पहचान, 19 दिसंबर को नई दिल्ली में दिया जाएगा सम्मान।

बिहार में इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में किए जा रहे नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिलने जा रही है। राज्य के प्रमुख पर्यटन केंद्र ‘राजगीर जू एवं नेचर सफारी’ को सतत इको टूरिज्म और शासन में नवाचार के लिए प्रतिष्ठित ‘स्कॉच अवार्ड’ (SKOCH Award) के लिए चुना गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगामी 19 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह उपलब्धि राज्य में पर्यटन विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को नई ऊंचाई देगी।

मनोरंजन के साथ वन्यजीव संरक्षण और शिक्षा का केंद्र

राज्य सरकार ने राजगीर जू एवं नेचर सफारी को केवल मनोरंजन तक सीमित रखने के बजाय इसे वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण शिक्षा से जोड़ने का सफल प्रयोग किया है। लगभग 191.12 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली राजगीर जू सफारी बिहार की पहली जू सफारी है, जिसका उद्घाटन 16 फरवरी 2022 को किया गया था। यहां शेर, बाघ, भालू, तेंदुआ और शाकाहारी वन्यजीवों के लिए अलग-अलग प्राकृतिक सफारी जोन बनाए गए हैं। इसके अलावा, एक्सोटिक एवियरी, वन्यजीव व्याख्या केंद्र, 180 डिग्री थिएटर और ओपन थिएटर जैसी आधुनिक सुविधाएं सैलानियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र हैं।

यह भी पढ़ें: 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नशे से दूर रहने की अपील

रोमांच और प्रकृति का अनूठा संगम

करीब 550 हेक्टेयर में विस्तृत राजगीर नेचर सफारी पर्यटकों को प्रकृति की गोद में रोमांचक अनुभव प्रदान करती है। यहां देश का चर्चित ग्लास स्काईवॉक ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, जिपलाइन, स्काई बाइकिंग, बटरफ्लाई पार्क, औषधीय उद्यान और कैक्टस गार्डन जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की गई हैं। इन गतिविधियों के जरिए पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही आम लोगों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

आधुनिक तकनीक से मजबूत हुई प्रबंधन व्यवस्था

जू एवं नेचर सफारी में पर्यटकों की सहूलियत और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। परिसर में क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग, स्लॉट प्रबंधन, सफारी वाहनों की रियल टाइम जीपीएस ट्रैकिंग, केंद्रीय नियंत्रण कक्ष और सीसीटीवी निगरानी जैसी व्यवस्थाएं लागू हैं। डिजिटल स्टोरीटेलिंग और इंटरैक्टिव माध्यमों से सैलानियों को जैव विविधता की जानकारी दी जाती है। तकनीक के इसी बेहतरीन उपयोग के लिए जू सफारी के निदेशक राम सुंदर एम को बीते सितंबर महीने में ‘बेस्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी’ सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

दो वर्षों में तेजी से बढ़ी पर्यटकों की संख्या

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, बिहार के इको टूरिज्म स्थलों पर सैलानियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वर्ष 2022-23 में जहां राज्य के इको टूरिज्म स्थलों पर 55.20 लाख पर्यटक पहुंचे थे, वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 74.90 लाख पर पहुंच गया। इसी तरह, अकेले राजगीर नेचर सफारी में पर्यटकों की संख्या करीब 1.59 लाख से बढ़कर लगभग तीन लाख तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: अब गांव में ही मिलेगा न्याय! सम्राट सरकार ने ग्राम कचहरियों का बजट 6 गुना बढ़ाया, 899 राजस्व कोर्ट ऑनलाइन

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें