अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी की अस्थियों की राख गुरुवार को अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जित की गई। भाजपा नेता राकेश वर्मा हरिद्वार के चंडी घाट से अस्थि कलश लेकर अयोध्या पहुंचे थे।
राकेश वर्मा ने गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे संत तुलसीदास घाट के सामने विधि-विधान से सरयू नदी में अस्थि राख का विसर्जन किया। इसके बाद दोपहर 12 बजे भरतकुंड में शांति पाठ और प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने आलोक सिंह को बनाया यूपीपीएससी का अध्यक्ष, शासन ने जारी किया आदेश
इस मौके पर राकेश वर्मा ने बताया कि यह उनकी व्यक्तिगत आस्था थी। इस कार्यक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार को नहीं थी।
गौरतलब है कि सावित्री देवी का 20 नवंबर को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। 21 नवंबर को हरिद्वार के चंडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। परिवार की ओर से हरिद्वार में ही अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: संविधान हर भारतीय की ताकत, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी कराता है बोध : सीएम योगी
संबंधित खबरें
- उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने आलोक सिंह को बनाया यूपीपीएससी का अध्यक्ष, शासन ने जारी किया आदेश
- उत्तर प्रदेश संविधान हर भारतीय की ताकत, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी कराता है बोध : सीएम योगी
- उत्तर प्रदेश संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी
- उत्तर प्रदेश गौ संवर्धन और आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा, मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ









